फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संदिग्धों ने की फ्रंटियर कॉलोनी में लोगों के साथ मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। स्वास्थ्य विभाग द्वारा घर में ही क्वारंटीन किए कोरोना संदिग्धों के खुलेआम बाहर घूमने पर एतराज जताया तो उन्होंने कॉलोनी के लोगों के साथ ही मारपीट शुरू कर दी। इससे नाराज लोगों ने पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाबुझाकर शांत कराया और संदिग्ध को घर में ही आराम करने की सलाह दी।
विज्ञापन

फ्रंटियर कॉलोनी में कोरोना संक्रमण के संदिग्ध लोगों को उनके घर में ही स्वास्थ्य विभाग ने क्वारंटीन कर दिया है। आरोप है कि जिन्हें क्वारंटीन किया गया है, वो लोग खुलेआम कॉलोनी में घूम रहे हैं। साथ ही कुछ संक्रमित भी खुलेआम घूम रहे हैं। उनके खुलेआम बाहर घूमने पर एतराज जताने पर आरोपी कॉलोनी के लोगों के साथ ही मारपीट करने लगते हैं। तीन नंबर चौकी प्रभारी सुरेंद्र कुमार ने दोनों पक्षों को समझाबुझाकर शांत कराया और पीड़ित परिवार को भी घर में रहने की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें