फरीदाबाद। बिजली निगम की ओर से 17 अगस्त को 66 केवी सब स्टेशन एफसीआई पर वार्षिक रखरखाव का कार्य किया जाएगा। इसके चलते सब स्टेशन से जुड़े कई इलाकों में बिजली आपूर्ति कुछ समय के लिए प्रभावित रहेगी। निगम की ओर से जारी शेड्यूल के अनुसार सुबह 10 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहने की संभावना है।
रखरखाव कार्य के दौरान डबुआ कॉलोनी, बाहरी रोड एफसीआई, एमसीएफ जेआईएस, 27 फीट रोड, जवाहर कॉलोनी डिस्पोजल और पर्वतीय कॉलोनी समेत आसपास के क्षेत्रों में बिजली कटौती का असर रहेगा। संवाद