फरीदाबाद। पूर्व महापौर सुमन बाला को भारत सरकार के रेल मंत्रालय के अधीन नवरत्न कंपनी इरकॉन इंटरनेशनल लिमिटेड के निदेशक मंडल में गैर-आधिकारिक स्वतंत्र निदेशक नियुक्त किया गया है। नियुक्ति के बाद उन्होंने केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर से मुलाकात कर आभार जताया। गुर्जर ने उन्हें मिठाई खिलाकर बधाई दी और नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। संवाद