फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: बारिश के बाद गाजीपुर में 19 घंटे तक बिजली आपूर्ति रही बाधित

विज्ञापन
विज्ञापन
गर्मी और उमस के बीच छोटे बच्चों और बुजुर्गों को सबसे ज्यादा परेशानी उठानी पड़ी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद।
शुक्रवार को हुई तेज बारिश ने शहर में बिजली व्यवस्था की भी पोल खोल दी है। गाजीपुर में करीब 19 घंटे तक बिजली बाधित रही। लंबे समय तक बिजली नहीं आने से घरों में लगे इन्वर्टरों की बैटरी भी जवाब दे गई। गर्मी और उमस के बीच छोटे बच्चों और बुजुर्गों को सबसे ज्यादा परेशानी उठानी पड़ी। निवासियों ने बताया कि करीब 19 घंटे तक बिजली नहीं आई। गर्मी में बच्चों और बुजुर्गों को काफी परेशानी हुई। बिजली न होने से घर का पूरा काम प्रभावित हो गया। उमस और गर्मी में रात गुजारनी मुश्किल हो गई। बिजली निगम को ऐसे फॉल्ट की सूचना मिलने के बाद जल्द से जल्द आपूर्ति बहाल करनी चाहिए।
कई जगहों पर हाई वोल्टेज लाइन हुई क्षतिग्रस्त

बारिश और तेज हवा के कारण कई स्थानों पर बिजली के खंभे और हाई वोल्टेज लाइनें क्षतिग्रस्त हो गईं। शुक्रवार को दिल्ली-मुंबई-वडोदरा एक्सप्रेसवे के नीचे पुलिस लाइन से सेक्टर-29 की ओर जाने वाले मार्ग पर हाई वोल्टेज बिजली लाइन के करीब आठ खंभे सड़क पर गिर गए। कुछ खंभे खतरनाक स्थिति में टेढ़े होकर लटकते रहे। खंभे गिरने से बिजली की तारें सड़क के बेहद करीब आ गईं, जिससे लोगों में डर बना रहा। राहगीरों और वाहन चालकों में हादसे का डर बना रहा।
विज्ञापन


बारिश के बाद शहर के कई इलाकों में बिजली के खंभों और लाइनों पर फॉल्ट आने के कारण घंटों तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। बल्लभगढ़, पाली, गाजीपुर, सेहतपुर, संजय कॉलोनी, डबुआ कॉलोनी, सेक्टर-3, 7, 10, 11, बसंतपुर, पल्ला, खेड़ी, सारन और अजरौंदा समेत कई क्षेत्रों के लोग बिजली कटौती से परेशान रहे। बिजली न होने के चलते लोगों को पानी की किल्लत का भी सामना करना पड़ा।

रोजाना पहुंच रहीं हजारों शिकायतें

बारिश के बाद बिजली निगम के कंट्रोल रूम में शिकायतों की संख्या अचानक बढ़ गई। निगम के आंकड़ों के अनुसार तीन अगस्त को 1891, चार अगस्त को 3789, पांच अगस्त को 2583, छह अगस्त को करीब 2000 और सात अगस्त को करीब 1900 शिकायतें पहुंचीं। आठ अगस्त को भी करीब 2000 शिकायतें आने की बात कही जा रही है। विभिन्न इलाकों में फॉल्ट आने और लाइन व खंभे क्षतिग्रस्त होने के कारण उपभोक्ताओं को कई-कई घंटे बिजली कटौती झेलनी पड़ी।

कारोबार पर भी पड़ा असर

लंबे समय तक बिजली गुल रहने से दुकानदारों और छोटे कारोबारियों का काम भी प्रभावित हुआ। बिजली से चलने वाली मशीनें, कंप्यूटर, प्रिंटर, कूलर और अन्य उपकरण बंद रहने के कारण कई दुकानदार अपना काम नहीं कर सके। दुकानदारों का कहना है कि लगातार बिजली कटौती से कारोबार प्रभावित हो रहा है और ग्राहकों को भी परेशानी हो रही है। बिजली निगम की टीमें विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर क्षतिग्रस्त खंभों और लाइनों की मरम्मत करने व फॉल्ट दूर कर आपूर्ति बहाल करने में जुटी हैं। हालांकि कई इलाकों में लगातार शिकायतें आने के कारण लोगों को राहत मिलने में समय लग रहा है।

-

लोगों से बातचीत



बिजली कई-कई घंटे नहीं आने से दुकान का काम ठप हो जाता है। मशीन और अन्य उपकरण नहीं चल पाते। ग्राहक भी बिजली न होने के कारण वापस चले जाते हैं। बारिश के बाद से स्थिति ज्यादा खराब है। - पवन मोर, सरूरपुर
विज्ञापन




बिजली की समस्या के कारण रोज का काम प्रभावित हो रहा है। छोटे कारोबारियों के लिए लंबे समय तक बिजली कटौती का सीधा असर कमाई पर पड़ता है। निगम को फॉल्ट जल्द ठीक कर आपूर्ति सुचारु करनी चाहिए। -मनीष जुनेजा, सरूरपुर






प्रतिवर्ष इसी प्रकार बिजली समस्या झेलनी पड़ती है। कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन बिजली व्यवस्था में कोई सुधार नहीं हो रहा। - नेहा, गाजीपुर





बिजली न होने से बच्चे परेशान होते हैं। इसके साथ ही बिजली आपूर्ति भी प्रभावित होती है। बिना पानी के जीवन बेहद कठिन हैं। -
सुनीता, गाजीपुर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें