फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: रुक-रुककर हुई बारिश से मौसम हुआ सुहावना

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। शहर में शनिवार को रुक-रुककर हुई बारिश से मौसम सुहावना हो गया। सुबह से शाम तक कई स्थानों पर हल्की बारिश होती रही। लगातार बारिश के चलते लोगों को पिछले कई दिनों से पड़ रही गर्मी से राहत मिली। हालांकि, बीच-बीच में निकली धूप ने उमस बढ़ा दी, जिससे लोगों को कुछ परेशानी भी हुई।

शनिवार को शहर का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिनभर आसमान में बादल छाए रहने और रुक-रुककर बारिश होने से मौसम का मिजाज खुशनुमा बना रहा। बारिश के चलते सड़कों और बाजारों में भी सामान्य दिनों की अपेक्षा लोगों की आवाजाही कम रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


वीकेंड होने के कारण बारिश के बावजूद लोगों का उत्साह कम नहीं हुआ। कई परिवार मौसम का आनंद लेने के लिए घरों से बाहर निकले। बच्चों और युवाओं ने बूंदाबांदी के बीच घूमने-फिरने का आनंद लिया। लंबे समय से गर्मी और उमस से परेशान लोगों के लिए शनिवार का मौसम राहत लेकर आया। मौसम में आए बदलाव का असर रविवार को भी देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। कई स्थानों पर हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की भी संभावना बनी हुई है। इससे तापमान में ज्यादा बढ़ोतरी नहीं होने और लोगों को गर्मी से राहत जारी रहने की उम्मीद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें