फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: बारिश के बाद शहर के कई इलाकों में बिजली गुल, घंटों परेशान रहे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


फरीदाबाद। शहर में बारिश के तुरंत बाद ही रविवार को कई सेक्टरों, सोसाइटियों और कॉलोनियों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। सेक्टर-7, 3, 10, 11 सहित कई इलाकों में घंटों तक बिजली गुल रहने से लोगों को गर्मी और उमस के बीच भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

बिजली कटौती के कारण घर से कार्यालय का काम करने वाले लोगों का काम भी प्रभावित हुआ। वाई-फाई बंद होने से कई लोग समय पर अपना कार्य पूरा नहीं कर सके। बारिश के बाद बढ़ी उमस और बिजली गुल रहने से घरों में रहना मुश्किल हो गया। बिजली नहीं होने से कई क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति भी प्रभावित हुई, जिससे लोगों को दैनिक जरूरतों के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


सेक्टर-10 निवासी शिव कुमार और कमलेश ने बताया कि बिजली कटौती के कारण पानी की आपूर्ति बाधित हो जाती है, जिससे घरेलू कामकाज प्रभावित होता है। वहीं, ललिता ने कहा कि कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पाया है और आए दिन घंटों बिजली कटौती झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन


सेहतपुर, बसंतपुर, ओल्ड फरीदाबाद, बल्लभगढ़, जवाहर कॉलोनी, पल्ला, पाली, संजय कॉलोनी और भारत कॉलोनी समेत कई क्षेत्रों से भी बार-बार बिजली आपूर्ति बाधित होने की शिकायतें सामने आईं। स्थानीय लोगों का कहना है कि बढ़ती बिजली मांग के बीच व्यवस्था पर दबाव बढ़ रहा है, लेकिन जरूरी सुधार नहीं किए जा रहे हैं। निवासियों ने बिजली निगम से कटौती के कारणों की जांच कराने, ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाने और शहर में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें