सुबह 11 से दोपहर दो बजे तक मवाई क्षेत्र के कई फीडरों की आपूर्ति रहेगी बंद
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। 66 केवी भूपानी उपकेंद्र में वार्षिक रखरखाव कार्य के चलते 20 अगस्त को मवाई क्षेत्र के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक संबंधित फीडरों से बिजली आपूर्ति बंद रखी जाएगी।
इस दौरान नचौली, दादसिया, सिदौला और विद्या संस्कार क्षेत्र प्रभावित रहेंगे। इसके अलावा कनवारा इंडस्ट्रियल, आरपीएस, पीयूष हाइट्स और डीएफसीसीआईएल से जुड़े क्षेत्रों में भी बिजली कटौती रहेगी। इन क्षेत्रों में घरेलू के साथ औद्योगिक उपभोक्ताओं को भी परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
मवाई क्षेत्र में टी/एफ-दो के 25/31.5 एमवीए ट्रांसफार्मर का वार्षिक रखरखाव किया जाना है। इसके चलते एपी-एक नचौली, आरडीएस दादसिया, सिदौला, विद्या संस्कार, कनवारा इंडस्ट्रियल, आरपीएस, पीयूष हाइट्स और डीएफसीसीआईएल फीडरों को बंद रखा जाएगा। बिजली निगम के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार रखरखाव कार्य पूरा होने के बाद दोपहर दो बजे बिजली आपूर्ति बहाल की जाएगी।