फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

26 खोरी विस्थापितों को सौंपे कब्जा पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। खोरी गांव से विस्थापित पात्रों को शनिवार से डबुआ कॉलोनी के ईडब्ल्यूएस फ्लैट का पजेशन लेटर (कब्जा पत्र) जारी करने का काम शुरू हो गया। पहले दिन 26 पात्रों को पजेशन लेटर सौंपा। अब पात्र बिजली का मीटर लगवा कर फ्लैट में रह सकते हैं। नगर निगम को 1009 पात्रों को फ्लैट उपलब्ध करना है।
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर पिछले साल जून में खोरी गांव में नगर निगम ने अवैैध निर्माणों पर कार्रवाई की थी। इस दौरान करीब 10 हजार मकानों को तोड़ दिया गया था। सुप्रीम कोर्ट ने खोरी गांव के विस्थापितों को फ्लैट देने को कहा था। सुप्रीम कोर्ट के सुझाव पर हरियाणा सरकार ने पुनर्वास पॉलिसी बनाई। इसके तहत पांच हजार से अधिक लोगों ने फ्लैट के लिए आवेदन किया था। इसमें पहले चरण में करीब 1009 लोगों को पात्र पाया गया है। इस मौके पर अतिरिक्त महाधिवक्ता अरुण भारद्वाज, निगम के संयुक्त आयुक्त गौरव अंतिल, अधीक्षण अभियंता ओमवीर सिंह, वरिष्ठ वास्तुकार बीएस ढिल्लो, कार्यकारी अभियंता ओमदत्त व एसडीओ सुरेंद्र खट्टर समेत अन्य लोग मौजूद थे।
---
64 पात्रों को बुलाया
वरिष्ठ वास्तुकार बीएस ढिल्लो ने बताया कि पहले दिन 64 पात्रों (दो टावर के लोगों को) को बुलाया गया था। उन्होंने बताया कि 26 लोगों को फ्लैट का कब्जा प्रमाण पत्र जारी कर दिया गया। अधिकारी ने बताया कि इसी प्रकार अन्य पात्रों को डबुआ कॉलोनी में बुलाकर उनके फ्लैट के लेटर दिए जाएंगे। इसके पात्र या आवंटी फ्लैट में बिजली के मीटर लगवाकर रह सकेंगे। उन्होंने बताया कि पहले अलॉटमेंट लेटर जारी किया गया था।
विज्ञापन

---
भवनों की मजबूती का सर्टिफिकेट के लिया सैंपल
ईडब्ल्यूएस फ्लैट काफी समय पहले बने हुए थे। ऐसे में अब जर्जर हो चुके हैं। नगर निगम दस करोड़ रुपये की लागत से ठीक कराकर पात्रों को दे रहा है। साथ ही निगम सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के तहत भवनों की मजबूती का सर्टिफिकेट के लिए फ्लैट निर्माण सामग्री की जांच करा रहा है। इसके लिए एक एजेंसी ने सैंपल लिया है। निगम अधिकारियों के अनुसार 15 दिन में रिपोर्ट आ जाएगी। वहीं, इसी बीच बिजली मीटर के आवेदन करने पर लोगों को मीटर की सुविधा मिल जाएगी।
--
फ्लैट में बिजली-पानी उपलब्ध
नगर निगम के अधीक्षण अभियंता ओेमवीर सिंह ने बताया कि डबुआ कॉलोनी के ईडब्ल्यूएस फ्लैट को ठीक कराया जा रहा है। करीब 800 फ्लैटों को ठीक कराया जा चुका है। फ्लैट में खिड़की, दरवाजे, टाइल्स समेत अन्य कार्य कराया गया है। पानी और बिजली सभी फ्लैट में है। पात्र दस हजार रुपये जमाकर फ्लैट में रहना शुरू कर सकते हैं।
विज्ञापन

--
एक फ्लैट की कीमत-3,77,500
आवंटी को पहले 10,000 जमा कराने होंगे
ईएमआई 1950 रुपये, बीस साल देना होगा
आवंटी को एक स्मार्ट कार्ड जारी होगा
-आवंटी को पानी, सीवर व बिजली का बिल खुद देना होगा।
बातचीत-
फ्लैट का कागज तो मिल गया है, फ्लैट की दशा में पहले से सुधार आया है। अभी पानी व शौचालय समेत अन्य कार्य नहीं हुए हैं।
-सीमा
--
अभी किराए के मकान पर रह रहे हैं। अब फ्लैट के कागजात मिल गए हैं। उम्मीद है कि जल्द ही फ्लैट में आ जाएंगे।
-सुधावती
--
साल 2012 में खोरी गांव में प्लॉट लिया था। काफी पैसे लगाकर मकान बनाया था। अब इसी फ्लैट से संतोष करना पड़ रहा है।
-रणधीर
--
डबुआ कॉलोनी के ईडब्यूएएस फ्लैट में काफी सुधार तो हुआ है लेकिन अभी कई कमी है। उम्मीद है कि जल्द अपने फ्लैट में होंगे।
-महेंद्र पंडित
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें