फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईटीआई में दाखिलों के लिए फिर खुलेगा पोर्टल

विज्ञापन
विज्ञापन
आईटीआई में दाखिलों के लिए फिर खुलेगा पोर्टल
विज्ञापन

फरीदाबाद। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में दाखिले के लिए एक बार फिर से पोर्टल खोल खोला जाएगा। कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग ने आईटीआई प्राचार्यों को पत्र जारी कर इस संबंध में जानकारी दी है। जिले में 20 फीसदी सीटें अब भी रिक्त हैं। ऐसे में दाखिले से वंचित छात्रों के लिए एक बार फिर से मौका है। जिले के कई संस्थानों में अभी भी 20 फीसदी के करीब सीट रिक्त हैं। इन सीट को भरने के लिए पांच दौर की दाखिला प्रक्रिया चलाई गई थी, लेकिन विद्यार्थियों की संख्या नहीं बढ़ सकी। सरकार ने इन्हें भरने के निर्देश दिए हैं। जिले में छह राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान है। इनमें से मोहना स्थित आईटीआई में कई ट्रेड रिक्त हैं। सबसे अधिक दाखिले एनआईटी स्थित आईटीआई में हुए हैं। यहां पर 2700 से अधिक दाखिले हुए हैं। इसके बाद ओल्ड फरीदाबाद स्थित महिला आईटीआई में इस सत्र में 1200 के करीब छात्राओं ने दाखिले लिए हैं।
विज्ञापन

एससीवीटी व एनसीवीटी दो तरह की ट्रेड आईटीआई में होती है। एनसीवीटी राष्ट्रीय मानकों पर और एससीवीटी राज्य मानकों पर खरी होती है। केंद्र ने पत्र जारी कर आवेदन के लिए पोर्टल खोलने के निदेश दे दिए हैं। राज्य स्तर पर भी फैसला लेकर जल्द पोेर्टल खोला जाएगा। यह उन विद्यार्थियों के लिए गोल्डन चांस हैं, जो अभी तक कहीं भी दाखिला नहीं ले पाए हैं।
विज्ञापन

- गजेंद्र कुमार, प्रधानाचार्य, आईटीआई, एनआईटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें