फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: यूजी दाखिले के लिए 28 अगस्त तक दोबारा खुला पोर्टल

विज्ञापन
विज्ञापन
- जिले के कॉलेजों में 30 प्रतिशत सीटें अब भी खाली
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी


फरीदाबाद। स्नातक (यूजी) कोर्स में दाखिले के इच्छुक विद्यार्थियों को एक और अवसर मिलेगा। विश्वविद्यालय ने यूजी दाखिले के लिए दोबारा पोर्टल 28 अगस्त तक के लिए खोल दिया है। जिले के 12 कॉलेजों में 11 हजार से अधिक सीटें यूजी पाठ्यक्रम के लिए हैं लेकिन इनमें 30 प्रतिशत सीटें अब भी खाली हैं।
इसे देखते हुए उच्च शिक्षा विभाग ने यह फैसला लिया है। कॉलेज प्रशासन का कहना है कि दाखिले के लिए पोर्टल दोबारा खुलने से छात्रों को राहत मिलेगी और कॉलेज भी अपनी खाली सीटों को भर सकेंगे। रिक्त सीटों को जल्द भरकर शैक्षणिक सत्र को समय पर शुरू किया जा सकेगा।
विज्ञापन




प्रशासन ने छात्रों से अपील की है कि वे जल्द से जल्द पोर्टल पर जाकर आवेदन करें और निर्धारित प्रक्रिया का पालन करते हुए फीस जमा करें। दाखिले से संबंधित किसी भी समस्या के समाधान के लिए कॉलेज स्तर पर हेल्प डेस्क भी स्थापित किए गए हैं। दाखिले की प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन की गई है।
विज्ञापन




वर्जन



विश्वविद्यालय ने पोर्टल को 28 अगस्त तक खोले जाने का निर्णय छात्रों के हित में लिया है। जिले में करीब 30 प्रतिशत सीटें अब भी खाली हैं, जिन्हें पंजीकृत छात्रों से भरने का प्रयास किया जा रहा है। - डॉ. सुनिधि, उच्च शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें