फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: पीजी दाखिले के लिए आज से दोबारा खुला पोर्टल

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। कॉलेजों में पीजी कोर्स में दाखिले के लिए पोर्टल आज से दोबारा खोल दिया गया है। यह मौका उन विद्यार्थियों के लिए है जो पहली मेरिट लिस्ट में प्रवेश नहीं ले सके थे। वहीं मंगलवार को दूसरी वेटिंग लिस्ट भी जारी कर दी गई। अब तक 150 से अधिक विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों में दाखिला ले लिया है। वेटिंग लिस्ट में नाम के आधार पर अब पात्र छात्र दाखिला लेने के लिए कॉलेज आ रहे हैं।
विज्ञापन


उच्च शिक्षा अधिकारी डॉ. सुनिधि ने बताया कि जिले के कई कॉलेजों में अब भी कुछ कोर्सों में सीटें खाली हैं। कॉलेज प्रशासन का कहना है कि खाली सीटों को वेटिंग लिस्ट के छात्रों से भरा जाएगा ताकि सत्र समय पर शुरू हो सके और कोई भी पात्र छात्र दाखिले से वंचित न रहे। छात्रों की सहायता के लिए कॉलेज स्तर पर हेल्प डेस्क भी बनाए गए हैं। उच्च शिक्षा विभाग ने सभी कॉलेजों को निर्देश दिए हैं कि वे दाखिला प्रक्रिया पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से संपन्न करें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें