फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टुकड़ों में बरामद हुआ महिला का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
बल्लभगढ़। चावला कालोनी स्थित एक मकान की छत पर रखे ड्रम में शनिवार को टुकड़ों में एक महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। हत्यारे ने शव के कई टुकड़े कर उसे पॉलिथीन में भर रखा था। शव को ठिकाने लगाने के लिए आरोपी ने पॉलिथीन को एक लोहे के ड्रम के अंदर डालकर ऊपर से बंद कर दिया। मकान मालिक की बेटी ने छत पर दुर्गंध होने पर पिता को इसकी जानकारी दी। मकान मालिक ने ड्रम खोलकर देखा तो उनका दिल दहल गया। थाना शहर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

चावला कालोनी स्थित मकान नंबर 864 निवासी विमला शर्मा ने बताया कि उनके घर की छत पर कई दिनों से दुर्गंध आ रही थी। शुक्रवार देर शाम उनकी बेटी छत पर कपड़े सुखाने गई तो दुर्गंध काफी बढ़ चुकी थी। बेटी ने इसके बारे में अपने पिता भूपेंद्र शर्मा को बताया। शनिवार को भूपेंद्र ने दुर्गंध की वजह जानने के लिए छत पर रखे लोहे के ड्रम का ढक्कन खोला तो अंदर से तेज बदबू आ रही थी।
उन्होंने ड्रम को साइड में धकेला तो उसमें से कबाड़ के साथ साथ काले रंग की पॉलिथीन में शव होने का पता चला। भूपेंद्र शर्मा ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने देखा कि पॉलिथीन में महिला के शव के टुकड़े पड़े हुए हैं जो गल चुके हैं। पुलिस ने टुकड़ों को कब्जे में लेकर जांच व पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल भिजवा दिया है।
विज्ञापन

थाना शहर प्रभारी सुदीप सिंह ने बताया कि भूपेंद्र के घर के साथ सचिन जैन के घर में नेपाल निवासी राहुल तमांग व उसकी पत्नी इंद्रा किराए पर रहते थे। करीब 15 दिन पहले राहुल कमरा खाली करके चला गया। कमरा खाली करते समय उसके साथ उसकी पत्नी मौजूद नहीं थी। मकान मालिक के मुताबिक कमरा खाली करने से दो से तीन पहले ही उसकी पत्नी गायब थी।
सचिन के पूछने पर राहुल ने कहा था कि वह गांव चली गई है। पुलिस को शक है कि राहुल ने अपनी पत्नी की हत्या की और उसके शव को पड़ोस की छत पर ठिकाने लगा दिया। राहुल के कमरे से एक आईडी बरामद हुई है जिसपर इंद्रा लिखा हुआ है। आईडी के मुताबिक मृतका की उम्र करीब 24 साल थी। थाना पुलिस के अलावा क्राइम ब्रांच की टीमें आरोपी की तलाश में जुट गई हैं।
हत्या के बाद फुर्सत से छिपाया था पत्नी का शव
बल्लभगढ़। चावला कालोनी स्थित मकान नंबर 864 की छत पर टुकड़ों में मिला महिला का शव भले ही शनिवार को बरामद हुआ हो, लेकिन उसकी हत्या करीब 15 दिन पहले कर दी गई थी। पुलिस का शक पडोसी के नेपाली किराएदार राहुल तमांग पर है। पुलिस के शक को सही मानें तो आरोपी पत्नी की हत्या करने के बाद आराम से पड़ोस में ही रहता रहा।
शव को इस तरह छिपाया गया था कि 15 दिनों तक किसी को भनक भी नही लगी। जिस हालत में शव मिला, इससे मालूम होता है कि पूरी साजिश के तहत महिला की हत्या की गई। शव मिलने के बाद भूपेंद्र शर्मा ने भी शक के आधार पर राहुल तमांग के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया है।
भूपेंद्र शर्मा की बेटी एकता शर्मा ने बताया कि सबसे पहले उसने ही दुर्गंध को महसूस किया था। शव के टुकड़े टुकड़े करके काले रंग की पॉलिथीन में डालकर ड्रम के रखा गया था। ईंट, पत्थर डालकर उसके ऊपर प्लास्टर ऑफ पेरिस (पीओपी) से ड्रम के अंदर लेप किया गया था, ताकि शव किसी को दिखाई ही ना दे। पीओपी की काफी मोटी परत चढ़ाने के बाद उसके ऊपर से घर की छत पर पड़े बाकी कबाड़ को ड्रम में ही भर दिया और ड्रम का ढक्कन बंद कर दिया। ढक्कन लगाने के बाद पीओपी से उसे सील बंद किया गया।
हत्या के बाद आरोपी तीन दिन तक अपने कमरे में सामान्य दिनों की तरह से रहता रहा और किराया देने के बाद आसानी से घर से चला गया। मकान की छत पर खून के धब्बे नहीं मिले। इस कारण महिला की हत्या कहां की गई, यह भी अभी साफ नहीं हो सका है। पुलिस के मुताबिक महिला के शव को काफी धारदार हथियार से काटा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें