फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: चुनाव से पहले पुलिस ने बॉर्डर पर लगाए इंटरस्टेट नाके

Mon, 02 Sep 2024 10:14 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने अर्धसैनिक बलों के साथ मार्च निकालकर लोगों को निर्भीक होकर मतदान करने के लिए किया जागरूक
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। विधानसभा चुनाव में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सोमवार को पुलिस की ओर से फरीदाबाद के बॉर्डर पर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की निगरानी रखने के लिए इंटर स्टेट नाके लगाए गए हैं। साथ ही अर्धसैनिक बलों के साथ मिलकर एनआईटी, बल्लभगढ़ व सेंट्रल जोन में मार्च निकाला गया। इस दौरान लोगों से चुनाव के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई।
विधानसभा चुनाव में कानून व शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस की ओर से महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। बदरपुर बॉर्डर, जैतपुर दिल्ली बॉर्डर, शूटिंग रेंज सूरजकुंड, मांगर भाटी माइंस, मोहना तथा मंझावली यमुना पुल सहित सात स्थानों पर नाके लगाए गए हैं। जहां पर पुलिस बल के साथ अर्धसैनिक बल भी पर्याप्त संख्या में तैनात किए गए हैं। शराब तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस की दो टीम गठित की गई हैं, जिसमें एक टीम एनआईटी जोन और दूसरी टीम बल्लभगढ़ व सेंट्रल जोन में शराब तस्करी में संलिप्त अपराधियों की धरपकड़ करेंगी। शराब के गोदाम के आसपास भी नाके लगाए गए है जिससे पुलिस टीम शराब तस्करी पर निगरानी रखेगी। सोमवार को पुलिस की ओर से तीनों जोन में मार्च निकालकर आमजन को निर्भीक होकर मतदान करने के लिए जागरूक किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

3119 लोगों ने पुलिस को जमा कराए अपने शस्त्र
जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए शस्त्र लाइसेंस धारकों को अपना शस्त्र जमा करवाने के आदेश दिए गए। इसके तहत करीब 3119 शस्त्र धारकों ने अपने शस्त्र जमा करवाएं हैं। वहीं, चुनाव के मद्देनजर फरीदाबाद पुलिस ने अर्धसैनिक बलों के साथ कोतवाली और एनआईटी थानाक्षेत्र में मार्च निकाला, लोगों से बढ़-चढ़कर मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें