फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: बल्लू पहलवान हत्याकांड मामले में पुलिस ने खंगाले 500 सीसीटीवी कैमरे

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


फरीदाबाद। सेक्टर-11 में सूरजभान उर्फ बल्लू पहलवान (40) की हत्या के मामले की जांच क्राइम ब्रांच को सौंप दी गई है। पुलिस आयुक्त ने क्राइम ब्रांच की पांच टीमें गठित की हैं। पुलिस ने बुधवार को शहर के मुख्य चौक-चौराहों पर लगे 500 से अधिक सीसीटीवी खंगाले। वहीं, बुधवार सुबह पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। इस दौरान बल्लू की पत्नी और बेटा भी मौजूद रहा, हालांकि उन्होंने मीडिया से बात करने से इन्कार कर दिया। पोस्टमार्टम के दौरान डॉक्टरों की टीम ने मृतक के शरीर से करीब 25 गोलियां निकालीं। पत्नी की शिकायत पर सेक्टर-आठ थाना की पुलिस ने दो अज्ञात हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस बल्लू की हत्या में तिहाड़ जेल में बंद गैंगस्टर मंजीत महाल पर भी शक जता रही है। ऐसे में पुलिस तिहाड़ में बंद गैंगस्टर मंजीत से भी पूछताछ करेगी। पुलिस उसे प्रोडक्शन वारंट पर ले सकती है।


मंगलवार शाम दिल्ली के नजफगढ़ स्थित गांव दीनपुर निवासी बल्लू पहलवान की सेक्टर-11 स्थित जिम के बाहर दो हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। आरोपियों ने महज आठ सेकंड में बल्लू पर 20 से 25 गोलियां चलाईं। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। बल्लू वारदात से करीब एक-डेढ़ घंटे पहले जिम में कसरत करने आया था। जैसे ही वह जिम से निकलकर सामने पार्क बुलेट पर बैठा, तभी दो बदमाशों ने उस पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसानी शुरू कर दीं। पूरी वारदात एक बैंक के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
विज्ञापन


बहन के पास रह रहा था बल्लू
पुलिस को दी शिकायत में बल्लू की पत्नी रज्जो देवी ने बताया कि मंगलवार सुबह वह पति बल्लू से मिलने नजफगढ़ से शहर आई थी। बल्लू छह माह से यहां बहन के पास रहता था। उसे जिम का शौक था, इसलिए सेक्टर-11 स्थित जिम में कसरत करने जाता था।

-
रेकी कर पूरी तैयारी के साथ की वारदात
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस तरह के वारदात को सरेआम अंजाम देना आसान नहीं है। आरोपियों ने बल्लू की पूरी रेकी की होगी। वारदात को अंजाम देने के लिए कौन से समय उपयुक्त रहेगा। इसके बाद मुफीद समय पाकर उस पर हमला किया। पुलिस सूत्रों का कहना है कि दोनों शूटर दूसरे शहर से आए होंगे। पुलिस शूटरों की तलाश में दिल्ली-एनसीआर के थानों से भी संपर्क कर रही है।

-
बल्लू के पास से मिले दो मोबाइल
एफआईआर के अनुसार, पुलिस को घटना के स्थान से 25 खोखे, गोली के करीब 30 छोटे-बड़े सिक्कों के टुकड़े, रक्त से सनी मिट्टी, मृतक के पास से दो मोबाइल मिले हैं। पुलिस जब्त साक्ष्यों की जांच कर रही है।

-
इंस्टाग्राम अकाउंट पर 48 हजार फॉलोअर्स
बल्लू के इंस्टाग्राम अकाउंट से 48,800 फालोअर्स जुड़े हैं। इसके अलावा फेस बुक अकाउंट के 1500 फॉलोअर्स हैं। उसने 10 से अधिक वीडियो शेयर की थी। उसके द्वारा पिस्टल के साथ रील्स भी सोशल मीडिया अपलोड है। बल्लू साल-2021 से सोशल मीडिया पर एक्टिव था।
विज्ञापन

-
क्राइम ब्रांच ने मामले की जांच शुरू कर दी है। शहर के मुख्य चौक-चौराहाें पर लगे सभी सीसीटीवी की जांच की जा रही हैं। आरोपियों की तलाश में प्रदेश के विभिन्न जिलों के साथ अन्य राज्यों में दबिश दी जा रही है। जल्द ही सभी आरोपी गिरफ्तार होंगे। - अमन यादव, एसीपी, क्राइम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें