फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: गर्मियों में एसी बस से कर सकेंगे खाटू श्याम की यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
मार्च से चलेंगी बसें, यात्रियों को नहीं होगी दिक्कत
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

बल्लभगढ़। गर्मी के दिनों में यात्रियों की सुविधा के लिए जयपुर और खाटू श्याम के लिए रोडवेज की एसी बसें चलाई जाएंगी। मार्च से जयपुर के लिए बल्लभगढ़ डिपो से बसों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा।

डिपो के पास फिलहाल 180 बसें हैं जिसमें 13 एसी बसें भी शामिल हैं। फिलहाल सभी 13 एसी बसों को चंडीगढ़ रूट पर चलाया जा रहा है। मार्च के महीने में तापमान ज्यादा होने के कारण सबसे ज्यादा परेशानी लंबे रूट पर जाने वाले यात्रियों को होती है। डिपो से रोजाना जयपुर व खाटू श्याम के लिए सुबह के समय सामान्य बसों का संचालन किया जाता है। सर्दी के दिनों में तो यात्री सामान्य बस में सफर कर सकते हैं, लेकिन गर्मी के दिनों में राजस्थान राज्य में सफर करना मुश्किल होता है इसलिए डिपो की ओर से मार्च के महीने में दोनों रूटों पर एक-एक एसी बस का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। मार्च के महीने में बच्चों के परीक्षा होने के बाद लोग परिवार के साथ घूमने की योजना बनाते हैं। यात्रियों की सुविधा के लिए दोनों रूटों पर सामान्य बसों को हटाकर एसी बसों का संचालन किया जाएगा। इसके अलावा बालाजी और भरतपुर रूट पर भी एसी बसों का संचालन किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोडवेज डिपो के ड्यूटी इंचार्ज हरि सिंह का कहना है कि दोनों रूटों पर एसी बसों का संचालन करने के लिए उच्च अधिकारियों को पत्र लिखकर अवगत करा दिया है। अनुमति मिलने के बाद बसों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें