फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: हत्यारोपियों की तलाश में दिल्ली-एनसीआर में दबिश दे रही पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
- 48 घंटे बाद भी दलित की गोली मारकर हत्या के नामजद आरोपी फरार
विज्ञापन


- अंतिम संस्कार किया गया, क्राइम ब्रांच को सौंपा मामला

- हत्या का आरोपी था मृतक देवेंद्र, जमानत पर आया हुआ था जेल से बाहर
संवाद न्यूज एजेंसी

बल्लभगढ़। गांव फतेहपुर बिल्लौच में बुधवार रात दलित युवक की गोली मारकर हत्या करने के आरोपी 48 घंटे बीत जाने के बावजूद भी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। उच्च अधिकारियों ने इस मामले को क्राइम ब्रांच डीएलएफ को सौंप दिया है। दूसरी ओर, मामला दो जातियों का होने के चलते गांव में तनाव बना हुआ है। तनाव को देखते हुए घटना के बाद से गांव में पुलिस बल मौजूद है।
हत्या के बाद से दूसरा पक्ष फरार चल रहा है। क्राइम ब्रांच डीएलएफ पुलिस ने मामला हाथ में आते ही आरोपियों की तलाश में छापे मारने शुरू कर दिए हैं। एसीपी तिगांव राजेश कुमार लोहान ने बताया कि गांव के लोगों से पूछताछ की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए उनके रिश्तेदारों और जानने वालों के ठिकानों पर दबिश की जा रही है। पुलिस आस-पास के सीसीटीवी खंगाल रही है। साथ ही क्राइम ब्रांच डीएलएफ पुलिस दिल्ली-एनसीआर सहित उत्तर प्रदेश में आरोपियों के संभावित ठिकानों पर तलाश में जुटी है।
विज्ञापन


हत्या का आरोपी था मृतक देवेंद्र

गांव फतेहपुर बिल्लौच के रहने वाले नानक चंद नामक तांत्रिक गांव में मंदिर के पास रहते थे। 26 अप्रैल 2013 की रात किसी ने गला रेत कर उसकी हत्या कर दी थी। साथ ही, सबूत मिटाने के लिए झोंपड़ी में आग लगा दी थी। पुलिस ने नानकचंद के भाई सुनील की शिकायत पर केस दर्ज किया था। जांच के दौरान पुलिस ने गांव के ही एक युवक विनोद से पूछताछ की। पूछताछ के आधार पर पुलिस ने इस मामले में उसका साथ देने के लिए देवेंद्र को भी आरोपी बनाया था। आरोप था कि विनोद के घर पर नानक चंद ने टोना-टोटका किया था। इस वजह से उसने तांत्रिक की हत्या करने के लिए योजना बनाई। इस मामले में देवेंद्र को वर्ष 2014 में जिला अदालत ने उम्रकैद की सजा सुनाई थी। वह अभी जमानत पर घर आया हुआ था।
देर शाम किया अंतिम संस्कार

परिजनों द्वारा आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर बृहस्पतिवार को चार घंटे गांव की मुख्य सड़क पर शव रखकर जाम लगाया गया था। जाम लगाने के बाद देर शाम देवेंद्र का अंतिम संस्कार किया गया। वहीं शुक्रवार को परिवार के लोग अस्थियां विसर्जित करने गंगाजी गए।



गांव में पुलिस बल मौजूद

बुधवार को हुई घटना के बाद गांव में जगह-जगह भारी पुलिस बल तैनात है। आरोपी के घर के साथ पीड़ित परिवार के घर पर भी पुलिस को तैनात किया गया है। कुछ पुलिसकर्मी सामान्य कपड़ों में गांव में चक्कर लगाते हुए नजर आए। वहीं पीसीआर द्वारा भी गश्त की जा रही है।
विज्ञापन


आरोपियों को पकड़ने के लिए गांव के लोगों व उनके रिश्तेदारों से पूछताछ की जा रही है। यूपी सहित दिल्ली-एनसीआर में दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- राजेश कुमार लोहान, एसीपी तिगांव
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें