फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्पा प्लाजा में पुलिस का छापा: पांच महिलाओं समेत छह लोग हिरासत में, रिकॉर्ड कब्जे में लेकर शुरू की गई जांच

Tue, 28 Jul 2026 11:09 PM IST
Akash Dubey संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद

सार

 पुलिस ने मंगलवार शाम एनआईटी के बेबी स्पा प्लाजा पर अवैध गतिविधियों के आरोप में छापा मारा, पांच महिलाओं व एक व्यक्ति को हिरासत में लिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एनआईटी स्थित बेबी स्पा प्लाजा में मंगलवार शाम थाना पुलिस और अपराध शाखा की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर पांच महिलाओं और एक व्यक्ति को हिरासत में लिया। पुलिस का कहना है कि स्पा सेंटर में कथित अवैध गतिविधियां संचालित होने की शिकायत मिलने पर कार्रवाई की गई। 

विज्ञापन
Trending Videos

पुलिस ने मौके से रिकॉर्ड कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, किसी महिला की शिकायत के आधार पर मंगलवार शाम करीब पांच बजे एनआईटी स्थित बेबी स्पा प्लाजा में संयुक्त छापेमारी की गई। कार्रवाई में स्थानीय थाना पुलिस के साथ अपराध शाखा की टीम भी शामिल रही। मौके पर पुलिस की तीन गाड़ियां पहुंचने से आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने स्पा सेंटर के अंदर मौजूद लोगों से पूछताछ की और पूरे परिसर की जांच की। 

छापेमारी के दौरान पुलिस ने पांच महिलाओं और एक व्यक्ति को हिरासत में लिया। इसके अलावा स्पा सेंटर से रजिस्टर, ग्राहकों से संबंधित रिकॉर्ड और अन्य दस्तावेज अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शिकायत में स्पा सेंटर की आड़ में कथित अवैध गतिविधियां संचालित होने का आरोप लगाया गया था। इसी आधार पर यह कार्रवाई की गई। हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ की जा रही है और जब्त किए गए रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

चार दिन पहले एनआईटी-5 के दूसरे स्पा सेंटर पर भी हुई थी छापेमारी 
गौरतलब है कि इससे चार दिन पहले 25 जुलाई को भी एनआईटी-5 रेलवे रोड स्थित एक स्पा सेंटर पर पुलिस ने करीब चार घंटे तक छापेमारी की थी। उस कार्रवाई में सात महिलाओं और एक युवक को हिरासत में लिया गया था। पुलिस ने वहां से कई मोबाइल फोन, रजिस्टर, दस्तावेज और अन्य रिकॉर्ड जब्त किए थे। जांच पूरी होने के बाद स्पा सेंटर को बंद करा दिया गया था। उस मामले में भी पुलिस को स्पा सेंटर में कथित गैरकानूनी गतिविधियां संचालित होने की शिकायत मिली थी और जांच अभी जारी है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि सभी तथ्यों और साक्ष्यों की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने से पहले किसी भी व्यक्ति या स्पा संचालक के खिलाफ लगे आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की जा सकती। यदि जांच में किसी प्रकार की अनियमितता या गैरकानूनी गतिविधि सामने आती है तो नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें