फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक चोरी के लिए 4 की हत्या करने वाले की चार्जशीट तैयार कर रही पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। महज पांच लाख के कर्ज को उतारने के लिए आठ नवंबर को चार लोगों की हत्या करने वाले मुकेश ठाकुर की चार्जशीट तैयार करने में पुलिस जुट गई है। इसके लिए मौके से मिले सभी साक्ष्यों को भी ध्यान में रखा जा रहा है। माना जा रहा है पुलिस एक-डेढ़ महीने में कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर देगी।
विज्ञापन

सेक्टर-सात-ए स्थित सावित्री सदन में डॉ. प्रवीण मेहंदीरत्ता समेत उनकी पत्नी सुदेश, बेटी प्रियंका व दामाद सौरभ कटारिया को जिम ट्रेनर मुकेश ने चाकू गोदकर मार डाला था। पुलिस का कहना है कि हत्यारोपी मरीज बन कर चोरी के लिए डॉक्टर के घर में दाखिल हुआ था। घर के बेसमेंट में डॉक्टर प्रवीण के एक्सरे मशीन चलाते ही आरोपी ने उन पर हमला कर दिया था। इसके बाद बेडरूम में पहुंच कर उनकी पत्नी भारती की भी हत्या कर दी थी।
इसी दौरान बेटी प्रियंका व दामाद सौरभ भी घर में आ गए। पकड़े जाने के डर से आरोपी ने उनकी भी चाकू गोदकर हत्या कर दी। इसके बाद घर से करीब दस हजार रुपये व आभूषण चोरी कर ले गया। पुलिस आरोपी को शिरडी से गिरफ्तार करने के बाद खून से सने कपड़े, जूते, लोअर व खून से सने रुपये भी बरामद कर चुकी है।
विज्ञापन

एसीपी क्राइम अनिल कुमार ने बताया कि चोरी के लिए चार लोगों की हत्या की गई है। इस प्रकरण में चार्जशीट के आधार पर आरोपी को सख्त से सख्त सजा दिलाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने बताया कि पुलिस इस प्रकरण के एक-एक कड़ी को जोड़ कर चार्जशीट तैयार कर रही है। रिमांड के दौरान आरोपी की निशानदेही पर पुलिस टीम द्वारा जुटाए गए सभी साक्ष्य आरोपी को सजा दिलाने में बेहद महत्वपूर्ण साबित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें