फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चारपाई से पानी भरी बाल्टी में गिरी मासूम, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। चारपाई पर सोई 11 माह की मासूम लुढ़क कर पास ही रखी पानी भरी बाल्टी में जा गिरी। इससे मौके पर ही बच्ची की मौत हो गई। परिजनों को भी हादसे की खबर करीब आधा घंटे बाद लगी। चारपाई पर बच्ची को न पाकर मां ने इधर-उधर नजर दौड़ाई तो शव बाल्टी में मिला। दिल दहला देने वाला यह हादसा तिगांव थाना क्षेत्र के गांव बदरौला का है।
विज्ञापन

बदरौला गांव में रहने वाला दीनदयाल एक निजी कंपनी में काम करता है। घटना बृहस्पतिवार शाम करीब चार बजे की है। दीनदयाल अपने काम पर गया हुआ था। पत्नी निधि (11 माह) को आंगन में ही चारपाई पर सुलाकर घर के कामकाज में लग गई। दीनदयाल ने पुलिस को बताया कि इसी बीच शायद बच्ची जाग गई और चारपाई पर ही इधर-उधर लुढ़कने लगी। ऐसे में वह चारपाई के बिलकुल पास ही रखी पानी से भरी बाल्टी में जा गिरी। काफी देर बाद उसकी पत्नी ने जब चारपाई की ओर देखा तो मासूम वहां नहीं थी। पहले तो वह इधर-उधर तलाशती रही। फिर उसकी नजर बाल्टी पर गई। बच्ची औंधे मुंह उसमें पड़ी हुई थी।
बेटी को बाल्टी में देख चीख पड़ी मां
मासूम बेटी को पानी की बाल्टी में डूबा देख उसकी मां की चीख निकल गई। चीख सुनकर परिजन और आसपास के लोग वहां पहुंचे। बच्ची को तुरंत लेकर बल्लभगढ़ के पास एक निजी अस्पताल में पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्ची के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

मामले के जांच अधिकारी एएसआई मोहन कुमार ने बताया कि 11 माह की निधि के शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद उसे शुक्रवार को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें