फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: पुलिस कर्मी पहले अपना व्यवहार सुधारें बाद में ट्रैफिक व्यवस्था- पुलिस आयुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
चालान करते समय बॉडी कैमरा ऑन रखने के दिए निर्देश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। पुलिस आयुक्त राकेश आर्य ने बृहस्पतिवार को यातायात प्रबंधन तथा सड़क सुरक्षा के संबंध में बैठक आयोजित कर पुलिस अधिकारियों को विशेष दिशा निर्देश दिए। यहां पुलिस आयुक्त ने पुलिस को उनके व्यवहार में सुधार लाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा पुलिस पहले अपना व्यवहार सुधारें बाद में ट्रैफिक व्यवस्था।
पुलिस आयुक्त ने डीसीपी व एसीपी ट्रैफिक को निर्देशित करते हुए कहा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों का विवरण प्रतिशत सहित दर्शाना सुनिश्चित करें जिसमें ऑनलाइन व नकद चालान, पोस्ट चालान, इत्यादि का ब्योरा शामिल हो। सड़क दुर्घटना में होने वाली मृत्यु या क्षति का विवरण आईआरडीए सॉफ्टवेयर में प्रतिदिन दर्ज किया जाना चाहिए ताकि यह पुलिस रिकॉर्ड में लगातार अपडेट होता रहे। ऐसे स्थानों को चिन्हित करें जहां पर सड़क दुर्घटनाएं ज्यादा घटित होती हों। उन स्थानों का निरीक्षण कर वहां पर जाम की स्थिति से निपटने के उपाय करें। सड़क व चौराहों को जाम से मुक्त करवाने के साथ ही डीसीपी ट्रैफिक राष्ट्रीय राजमार्ग का निरीक्षण करें तथा राजमार्ग पर उन स्थानों को चिन्हित करें जहां पर लोहे की ग्रिल टूटी हुई है और संबंधित अधिकारियों से संपर्क करके उन्हें ठीक करवाएं ताकि सड़क पार करने वाले व्यक्तियों में कमी लाकर दुर्घटनाओं को रोका जा सके। डीसीपी ट्रैफिक अमित यशवर्धन, एसीपी ट्रैफिक विनोद कुमार, दर्पण कुमार सहित यातायात पुलिस में तैनात सभी ट्रैफिक इंस्पेक्टर, जेडओ, स्मार्ट सिटी सेंटर प्रभारी समेत अन्य को निर्देश दिएउ। उन्होंने कहा कि जल भराव की जगहों को चिन्हित कर संबंधित प्रशासनिक विभाग से पत्राचार करें। 15 दिन के भीतर एनएचएआई, एमसीएफ, हुड्डा, एफएमडीए के अधिकारियों के साथ मीटिंग करवाना सुनिश्चित करें। राष्ट्रीय राजमार्ग सहित अन्य मार्गों पर साइन बोर्ड लगवाना सुनिश्चित करें ताकि यात्रियों को असुविधा का सामना नहीं करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस आयुक्त ने ट्रैफिक में तैनात सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशित किया कि वाहन चालकों का चालान करते समय अपना व्यवहार सहनशील और मधुर रखें। पुलिसकर्मी चालान करते समय अपना बॉडी कैमरा हमेशा ऑन रखें ताकि यदि कोई वाहन चालक पुलिसकर्मी के साथ दुर्व्यवहार करता है तो रिकॉर्ड के तौर पर इस वीडियो को पेश किया जा सके। किसी कंपनी, मॉल या शोरूम के बाहर अवैध पार्किंग में वाहन खड़े पाए जाते हैं तो उन कंपनी मॉल या शोरूम संचालक के खिलाफ नोटिस जारी कर उनके खिलाफ कानून के तहत कार्रवाई अमल में लाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें