फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलती चिता से पुलिस ने उठाया शव: रवि से जुदा हो कृष्णा की हुई थी सविता, दूसरी शादी के बाद भी नहीं मिला 'प्यार'

Fri, 16 Jun 2023 07:34 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बल्लभगढ़

सार

महिला के पिता का कहना है कि सविता के गले पर दबाने का निशान मिले हैं। दहेज के लिए कृष्ण ने सविता की हत्या की है।
विज्ञापन
पुलिस ने जलती चिता से उठाया सविता का शव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बल्लभगढ़ स्थित आदर्श कॉलोनी में दहेज के लिए विवाहिता की हत्या का मामला सामने आया है। आरोपी पति महिला के मायके वालों को बिना सूचना दिए अंतिम संस्कार कर रहा था। सूचना पर पुलिस व महिला के परिजन पहुंचे और शव को निकाला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। थाना आदर्श नगर थाना पुलिस ने दहेज हत्या समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

नेहरू कॉलोनी निवासी बिजेंद्र ने बताया कि साल 2015 में बेटी सविता की शादी गांव गौछी निवासी रवि से की थी। दोनों में अनबन होने से वर्ष 2018 में तलाक हो गया था। इसके बाद सविता ने आदर्श नगर निवासी कृष्ण से शादी कर ली थी। बिजेंद्र का आरोप है कि कृष्ण शादी के बाद सविता की दहेज के लिए पिटाई करता था। बेटी से करीब एक महीने पहले बात हुई थी।

शुक्रवार को सूचना मिली कि सविता की मौत हो गई। तिगांव रोड श्मशान घाट में 15-20 लोग दाह संस्कार कर रहे हैं। शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया गया है। सूचना पर बिजेंद्र आदर्श नगर थाना में इसकी जानकारी दी। थाना प्रभारी कुलदीप सिंह टीम के साथ श्मशान घाट पहुंचे और अधजले शव को निकाला। 

पिता का कहना है कि सविता के गले पर दबाने का निशान मिले हैं। दहेज के लिए कृष्ण ने सविता की हत्या की है। थाना आदर्श नगर प्रभारी कुलदीप ने बताया कि पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता लग पाएगा।
विज्ञापन

महिला दोस्त ने मिलवाया था आरोपी से
सविता बीमार होने के कारण अपनी महिला दोस्त के साथ बीके अस्पताल इलाज के लिए आती थी। महिला दोस्त ने उसको कृष्ण से मिलवाया। इसके बाद सविता ने साल 2018 में तलाक लेने के बाद कृष्ण से शादी कर ली। पिता बिजेंद्र के अनुसार, बेटी से लव मैरिज की थी, लेकिन शादी के बाद से ही पति बेटी की पिटाई करता रहता था। इस वजह से सविता कई-कई महीने मायके में रहती थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें