फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती का शव नहर में ढूंढ रही है पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। पर्वतीय कॉलोनी से 21 मई को गुम हुई युवती की मौत मामले में क्राइम ब्रांच डीएलएफ आगरा नहर में शव ढूंढ रही है। क्राइम ब्रांच का कहना है कि इस मामले में शव मिलना बेहद अहम है। वहीं जिस युवक पर उसे बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगा था, क्राइम ब्रांच ने उसे 25 जुलाई तक रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पर्वतीय कॉलोनी में रहने वाले प्रेम सिंह की 20 वर्षीय बेटी किरण 21 मई को कहीं चली गई थी। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू की। मामले की जांच करते हुए पुलिस ने तिरखा कॉलोनी निवासी इस्ताक नामक युवक को हिरासत में लिया। आरोपी मथुरा यूपी का रहने वाला है। युवक ने क्राइम ब्रांच के सामने किरण को शादी की नीयत से ले जाने की बात कबूल की। उसने बताया कि 29 जून को उसने सेक्टर-64 के आर्य समाज मंदिर में किरण के साथ शादी कर ली थी। इसके बाद किरण की तबीयत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई। उसने शव बल्लभगढ़ के पास आगरा नहर में फेंक दिया। आरोपी ने बताया कि तबीयत बिगड़ने पर उसने किरण को एक अस्पताल में भर्ती कराया था। क्राइम ब्रांच अस्पताल का रिकार्ड खंगाला है। पुलिस का कहना है कि शव मिलने के बाद ही पता चलेगा कि किरण की हत्या की गई थी या उसकी बीमारी से मौत हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें