फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी सेवाओं का लाभ दिलाने के नाम पर करते थे ठगी, पुलिस ने पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। एलआईसी कंपनी के बीमा और विभिन्न सरकारी सेवाओं का लाभ दिलाने के नाम पर करोड़ों रुपये हड़पने वाली गैंग का पुलिस की ईओडब्लयू सेल एनआईटी ने भांडा फोड़ किया है। इसमें पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। अनुसंधान अधिकारी एएसआई अजय ने बताया कि इस मामले में यूपी गाजियाबाद के मोदीनगर निवासी गौरव चौहान को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। गौरव से पुलिस ने 20 लाख रुपये भी बरामद किए थे।
विज्ञापन

थाना मुजेसर में सेक्टर-9 निवासी राजन की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई की। राजन ने पुलिस को बताया कि किसी व्यक्ति ने उन्हें फोन कर बीमा के नाम पर कई बैंक खातों में रुपये डलवाए। इसके कुछ दिनों बाद उसको ठगी का एहसास हुआ था। उसने 2018 जनवरी में मुजेसर थाना में मामला दर्ज कराया था। इस शिकायत पर दो वर्ष बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। आरोपियों की पहचान सेक्टर-63 नोएडा निवासी रंजन कुमार और यूपी के सेक्टर-10 सिकंदरा (आगरा) निवासी देवेश निवासी के रूप में हुई है।
पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने आगरा में एडियोल इन्वेस्टमेंट के नाम पर एक टेलीकॉलर कंपनी शुरू की थी। इसमें नौजवान व्यक्तियों को प्रलोभन देकर बतौर टेलीकॉलर नियुक्त किया हुआ था। इसमें एक रंजन कुमार भी थे। यह लोग टेलीफोन पर लोगों से नाम बदलकर फर्जी अधिकारी के रूप में विभिन्न सरकारी योजनाओं का लालच देते थे। इसके बाद लोगों को झांसा देकर फर्जी खातों में रकम जमा करवाकर रुपये हड़प लेते थे।
विज्ञापन

ईओडब्लयू सेल प्रभारी ने बताया कि आरोपियों को नोएडा और आगरा से 31 जनवरी को गिरफ्तार किया गया था। अदालत में पेश कर पुलिस ने देवेश को पांच दिन और रंजन को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें