फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचएसवीपी एक्सप्रेस-वे निर्माण के लिए तेज करेगा कार्रवाई

विज्ञापन
meeting held regarding contruction of delhi badodra express-way
विज्ञापन
फरीदाबाद। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) के प्रशासक प्रदीप दहिया ने बुधवार को अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने दिल्ली-बड़ौदरा एक्सप्रेस-वे निर्माण के दौरान सड़क सुरक्षा के सभी मानकों को पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हाईवे निर्माण होने के बाद उसके डिजाइन में अगर कोई गड़बड़ी रह जाती है तो वर्षों तक हादसे होते रहते हैं। ऐसे में शुरुआत में ही इन बातों का ध्यान रखें।
विज्ञापन

सेक्टर-12 स्थित अपने कार्यालय में एक्सप्रेस-वे निर्माण डिजाइन की समीक्षा के दौरान प्रशासक प्रदीप दहिया ने कहा कि हाईवे पूरी तरह से सुरक्षित हो और सभी नियमों को ध्यान में रखकर कार्य किया जाना चाहिए। इस दौरान एनएचआई के अधिकारियों ने फरीदाबाद, पलवल और हरियाणा के अन्य क्षेत्रों से गुजरने वाले हाईवे पर प्रस्तुतीकरण दिया। करीब 19 किलोमीटर रास्ते को पूरी तरह से निर्माण की दृष्टि से क्लियर बताया गया। ओवरब्रिज, रेलवे ओवरब्रिज, नहरी ब्रिज और अन्य सभी अंडरब्रिज एवं सर्विस लेन को लेकर विस्तार से बात की गई।
एनएचआई के अधिकारियों ने बताया कि हाईवे पर अधिकतम स्पीड 100 किलोमीटर प्रति घंटा से लेकर 120 किलोमीटर प्रति घंटा तक रहेगी। उन्होंने कहा कि एचएसवीपी की जितनी भी जमीन इस हाईवे के आस-पास है वह पूरी तरह से अतिक्रमण से मुक्त करवाई जाएगी। विस्तृत कार्य योजना (डीपीआर) के अनुसार कार्य करना है और एचएसवीपी की पूरी जमीन हाईवे निर्माण के लिए प्रयोग करनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें