फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: किसान संगठनों के दिल्ली कूच आह्वान पर पुलिस अलर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बदरपुर इलाके में बैरिकेड लगाकर वाहनों की जांच की जा रही
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। विभिन्न किसान संगठनों ने अपनी मांगों को लेकर 13 फरवरी को दिल्ली कूच का आह्वान किया है। इसके चलते शहर और बॉर्डर इलाकों में पुलिस अलर्ट नजर आ रही है।
पुलिस आयुक्त राकेश आर्य ने बताया कि शहर में कानून एवं व्यवस्था के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कोई भी व्यक्ति किसी के बहकावे में आकर कानून व्यवस्था न बिगाड़े। लोग शांति व कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें। पुलिस की तरफ से दिल्ली जाने वाले रास्तों पर निगरानी बढ़ाई गई है। खासकर बदरपुर इलाके में बैरिकेड लगाकर वाहनों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह का कहना है पुलिस की साइबर सेल सोशल मीडिया पर लगातार नजर बनाए हुए है। लोगों को उकसाने के लिए पुरानी फोटो व वीडियो के साथ छेड़छाड़ कर वायरल करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। दुष्प्रचार करने वाले असामाजिक तत्वों को चिह्नित किया जा रहा है। इसके अलावा किसानों के दिल्ली कूच के मद्देनजर पंजाब एवं चंडीगढ़ की तरफ जाने वाले व्यावसायिक वाहनों के लिए मार्ग शनिवार से बंद कर दिए गए हैं। पुलिस ने भारी वाहन चालकों व यूनियनों से अपील की है कि वह चंडीगढ़ एवं पंजाब जाने के लिए अन्य किसी मार्ग का प्रयोग करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें