फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: दो जगह टूटे खंभे, कॉलोनियों में कई घंटे गुल रही बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
-गर्मी में बिजली जाने से परेशान डबुआ कॉलोनी के लोगों ने 17 नंबर चुंगी पर लगाया जाम
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। शहर के विभिन्न इलाकों में शनिवार को बिजली गुल रही। इस दौरान कार्यालयों में भी काम प्रभावित रहा। उमस भरी गर्मी से परेशान डबुआ कॉलोनी के लोगों ने 17 नंबर चुंगी पर जाम लगा दिया। गुस्साए लोगों ने आरोप लगाया कि बिजली निगम कार्यालय में शिकायत दर्ज कराने के लिए हेल्पलाइन नंबर पर फोन करते रहे लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।



इन इलाकों में रही परेशानी

कई जगह बिजली के खंभे गिरने और हाइटेंशन तार में आग लगने से लोग करीब पांच से छह घंटे उमस भरी गर्मी में परेशान होते रहे। एनआईटी-एक बस डिपो के पास सुबह डिवाइडर पर लगा बिजली का पोल गिर गया। इसके कारण इलाके में करीब दो घंटे बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। इससे यहां सड़क पर लंबा जाम भी लग गया। लोग जान जोखिम में डालकर बिजली के तारों के नीचे से आवागमन करते रहे। मौके पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी से डिवाइडर पर पोल को खड़ा किया। वहीं, बिजली विभाग के कर्मचारियों द्वारा तार को जोड़ने के बाद इलाके में बिजली सप्लाई शुरू हुई।
विज्ञापन

इसके अलावा गांधी कॉलोनी में मुख्य रेलवे रोड पर दुकान के आगे लगा बिजली का खंभा गिर गया। गनीमत रही कि पोल गिरने से कोई दुकानदार घायल नहीं हुआ लेकिन पोल गिरने पर दुकानदारों के बीच हाथापाई हो गई। सभी एक दूसरे पर पोल गिराने का आरोप लगाते रहे। वहीं, टीटू कॉलोनी में हाइटेंशन तार में आग लग गई। इस कारण टीटू और धीरज कॉलोनी में करीब पांच से छह घंटे बिजली गुल रही। वहीं, डबुआ कॉलोनी के लोगों ने उमस भरी गर्मी से परेशान होकर रोड जाम कर दिया।
बातचीत
कॉलोनी में बिजली लोगों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। दिन रात पांच से छह घंटे बिजली के कट लग रहे हैं। लोग बिजली निगम में शिकायत करते हैं तो कोई सुनवाई नहीं होती है। इस कारण लोगों को मजबूरन रोड जाम करना पड़ता है। - गौरव, डबुआ कॉलोनी निवासी।
यहां आए दिन बिजली ट्रांसफार्मर और तारों में आग लग जाती है। इस कारण कई घंटे बिजली गुल रहती है। इलाके में कई जगह बिजली की तार टूटकर नीचे लटकी हुई है। खेडीकलां सब डिवीजन में कई बार शिकायत दी है लेकिन जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं।- कुलदीप पांडे, टीटू कॉलोनी निवासी।
विज्ञापन

वर्जन
बारिश के कारण उमस भरी गर्मी बढ़ गई है। कई जगह बिजली के लगे पोल जर्जर हो चुके हैं। इस कारण पोल गिर रहे हैं। जहां बिजली के तार और ट्रांसफार्मर में फॉल्ट हुआ है। उन्हें बिजली कर्मी ठीक कर रहे हैं। -नरेश कक्कड, अधीक्षण अभियंता बिजली निगम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें