फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: पाइपलाइन में लीकेज से बंद हुई पीएनजी की आपूर्ति, 300 घरों में रसोई रही ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
शाम सात बजे तक भी बहाल नहीं हो सकी आपूर्ति, लोगों को करना पड़ा परेशानी का सामना
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

फरीदाबाद। सुबह बच्चों को स्कूल भेजने के लिए टिफिन तैयार करना हो या पति के दफ्तर जाने से पहले नाश्ता बनाना, सेक्टर-29 में बुधवार को सैकड़ों परिवारों की सुबह परेशानी में बीती। मंगलवार रात 11 बजे पाइपलाइन में लीकेज के बाद बंद हुई पीएनजी की आपूर्ति बुधवार शाम सात बजे तक भी बहाल नहीं हो सकी। इससे करीब 300 परिवारों की रसोई में चूल्हा नहीं जला। रोजमर्रा के कामकाज के बीच महिलाओं को नाश्ते से लेकर दोपहर के भोजन तक के लिए होटल और ढाबों पर निर्भर रहना पड़ा। किसी ने टोस्टर में ब्रेड सेंककर बच्चों का पेट भरा तो किसी ने रिश्तेदार के घर खाना खाया।

सेक्टर-29 आरडब्ल्यूए के महासचिव सुबोध नागपाल ने बताया कि पिछले 20 घंटों से गैस आपूर्ति बंद है। इसका सबसे ज्यादा असर सुबह के समय में पड़ा। कई घरों में एलपीजी सिलिंडर भी नहीं था, ऐसे में खाना बनाने का कोई दूसरा इंतजाम नहीं हो सका।
विज्ञापन



कैटल में बनाई चाय, बाहर से मंगवाना पड़ा खाना

स्थानीय लोगों के अनुसार, कई परिवारों ने इलेक्ट्रिक कैटल में चाय बनाई और टोस्टर में ब्रेड सेंककर नाश्ता किया। दोपहर में लोगों ने होटल और ढाबों से खाना मंगवाकर पेट भरा। कुछ परिवारों के लिए रिश्तेदार भोजन लेकर पहुंचे। लोगों ने संबंधित कंपनी को मरम्मत में तेजी लाने के साथ उपभोक्ताओं को भी समय पर जानकारी देने की मांग की।
विज्ञापन


देर शाम तक मरम्मत जारी, बहाली का इंतजार

पाइपलाइन में लीकेज ठीक करने के लिए बुधवार सुबह से कर्मचारी जुटे रहे। शाम सात बजे तक मरम्मत का काम पूरा नहीं हो सका था और गैस आपूर्ति बहाल होने का इंतजार जारी था। आरडब्ल्यूए के उपप्रधान नारायण सिंह ने बताया कि कंपनी की ओर से पाइपलाइन की मरम्मत कर दी गई है। अब सभी 300 घरों में जाकर गैस का प्रेशर जांचना होगा। यह प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही आपूर्ति बहाल हो सकेगी। ऐसे में लोगों को रसोई दोबारा शुरू होने के लिए अभी इंतजार करना पड़ रहा है।





विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें