फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: दो दिवसीय देशव्यापी हड़ताल पर पीएनबी के कर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
कर्मचारियों ने बैंकिंग क्षेत्र में बढ़ते तनाव को बताया वजह
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। ऑल इंडिया पंजाब नेशनल बैंक ऑफिसर फेडरेशन (एआईपीएनबीओएफ) की ओर से दो दिवसीय देशव्यापी हड़ताल की घोषणा की गई है। इसके बाद से शहर के पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) के अधिकारी और कर्मचारी दो दिवसीय हड़ताल पर हैं। एनआईटी स्थित पंजाब नेशनल बैंक कॉरपोरेशन बिल्डिंग के बाहर नौ अक्तूबर से शुरू हुई हड़ताल 10 अक्तूबर तक जारी रहेगी। हड़ताल की मुख्य वजह कर्मचारियों पर बैंकिंग क्षेत्र में बढ़ते तनाव को बताया गया है। इसके चलते कर्मचारी सरकार के खिलाफ दो दिवसीय हड़ताल कर रहे हैं।
फेडरेशन की प्रधान निम्मी यादव ने बताया कि पंजाब नेशनल बैंक में कर्मचारियों और अधिकारियों से लगातार छह दिन तक 10 से 12 घंटे तक काम कराया जाता है। इस वजह से कर्मचारियों पर मानसिक दबाव और तनाव बढ़ता जा रहा है। उन्होंने कहा कि देश के अन्य बैंकों में सप्ताह में पांच दिन ही कार्य रहता है। वहीं पंजाब नेशनल बैंक में केवल रविवार को ही अवकाश दिया जाता है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की मानसिक स्थिति और उनके पारिवारिक जीवन को देखते हुए पीएनबी में भी अन्य बैंकों की तरह पांच दिन का कार्य सप्ताह लागू किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन



निम्मी यादव ने कहा कि हम ग्राहक हित के खिलाफ नहीं हैं। हमें खेद है कि दो दिन की इस हड़ताल से बैंकिंग सेवाएं प्रभावित होंगी, लेकिन यह कदम कर्मचारियों की भलाई और मानसिक स्वास्थ्य को ध्यान में रखकर उठाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें