फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय के छात्रों ने कैंसर जागरूकता अभियान में लिया भाग

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


फरीदाबाद। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक तीन में शुक्रवार को कैंसर जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। इस अभियान का उद्देश्य छात्रों और कर्मचारियों को कैंसर के कारणों, रोकथाम और प्रारंभिक निदान के बारे में जागरूक करना रहा। छात्रों को बताया गया कि जागरूकता और समय पर कार्रवाई से जीवन बचाया जा सकता है।

इस जागरूकता अभियान में अतिथि वक्ता के रूप में उपस्थित प्रिवेंटिव कैंसर विशेषज्ञ डॉ. आर तुलसी कुमारी ने सभी को संबोधित किया। उन्होंने छात्रों के साथ विभिन्न प्रकार के कैंसर, उनके लक्षणों, निवारक उपायों और प्रारंभिक निदान के बारे में जानकारी साझा की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर कक्षा 11 और 12 के छात्रों ने ''''प्रारंभिक निदान जीवन बचाता है'''' विषय पर सूचनात्मक पोस्टर प्रस्तुत किए। अभियान में छात्रों की जागरूकता का आकलन करने और भागीदारी को प्रोत्साहित करने के लिए एक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। इसमें छात्रों ने अपने विचार और अनुभव साझा किए। कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि वरुण मित्र और गुरुग्राम संभाग के उपायुक्त ने विद्यार्थियों को संबोधित एवं प्रेरित किया ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें