फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: एनआईटी फुटबॉल मैदान में खिलाड़ियों ने बहाया पसीना

विज्ञापन
विज्ञापन
विशेष अभ्यास सत्र का किया गया आयोजन, 80 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। आगामी खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन के उद्देश्य से शुक्रवार को एनआईटी स्थित फुटबॉल मैदान में खिलाड़ियों के लिए एक विशेष अभ्यास सत्र का आयोजन किया गया। इस सत्र में खेल के प्रति भारी उत्साह देखने को मिला, जहां बालक और बालिका वर्ग के करीब 80 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

अभ्यास सत्र के दौरान प्रशिक्षकों द्वारा खिलाड़ियों को खेल की बारीकियों, तकनीकी कौशल और शारीरिक फिटनेस के गुर सिखाए गए। सत्र के समापन पर खिलाड़ियों के अनुभव और रणनीति को परखने के लिए एक दोस्ताना मैच का भी आयोजन किया गया।
विज्ञापन


इसके लिए खिलाड़ियों को टीम ए और बी में विभाजित किया गया। दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला, जिसमें बेहतरीन तालमेल दिखाते हुए टीम ए ने टीम बी को 3-2 के करीबी अंतर से शिकस्त दी।
विज्ञापन


फुटबॉल कोच प्रमोद ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि सभी खिलाड़ियों ने मैदान पर जमकर पसीना बहाया है और उनका समर्पण सराहनीय है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें