फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में सरकारी स्कूलों के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
- अंडर-14 और अंडर-19 वर्ग में खिलाड़ियों ने दिखाई रणनीति और कौशल की चमक
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। गुरुग्राम के एससीईआरटी (राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद) के निर्देशानुसार सेक्टर-16 स्थित ग्रैंड कोलंबस स्कूल में शनिवार को जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न राजकीय विद्यालयों के 84 विद्यार्थियों और 30 सीआरसी(क्लस्टर रिसोर्स सेंटर) ने भाग लिया। खिलाड़ियों ने शतरंज की बिसात पर शानदार रणनीति और सूझबूझ का प्रदर्शन किया। अंडर-14 बालक वर्ग में एनआईटी-3 स्थित राजकीय विद्यालय के वीरेन प्रसाद विजेता बने। ऊंचा गांव के गौरव दूसरे और फतेहपुर तग्गा के मुकुल तीसरे स्थान पर रहे। वहीं अंडर-19 वर्ग में एनआईटी-3 के हिमांशु ने पहला स्थान हासिल किया। अजरौंदा के ललित दूसरे और सराय ख्वाजा के लकी तीसरे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में भी खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। अंडर-14 में एनआईटी-3 की लक्ष्मी ने स्वर्ण पदक जीता, जबकि नांगला गुजरान की दीक्षा और रिमझिम कुमारी क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीं। अंडर-19 वर्ग में फतेहपुर तग्गा की तमन्ना विजेता बनीं। नांगला गुजरान की गुलशन और तान्या ने दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

जिला खेल शिक्षा अधिकारी हरवीर सिंह ने कहा कि शतरंज विद्यार्थियों की सोचने और समझने की क्षमता को मजबूत करता है तथा यह खेल मानसिक विकास के लिए बेहद लाभकारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें