फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: घरों से मोबाइल चुराने वाले गिरोह का खुलासा, दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
10 मामले सुलझे, नोएडा के रहने वाले हैं दोनों बदमाशों
विज्ञापन

आरोपियों पर पहले से दर्ज हैं 25 से अधिक मुकदमे

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जिला पुलिस की अपराध शाखा सेक्टर-85 की टीम ने घरों से मोबाइल फोन और नकदी चुराने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों से गहनता से की गई पूछताछ के दौरान फरीदाबाद के अलग-अलग इलाकों में अंजाम दी गई चोरी की 10 वारदातों का खुलासा हुआ है। पुलिस प्रवक्ता ने यशपाल ने बताया कि पकड़े गए आरोपी नरेश (32) और संतोष (34) मूल रूप से भट्टा कॉलोनी नोएडा, यूपी के रहने वाले हैं, जो फरीदाबाद में बंद व सूने घरों को निशाना बनाते थे।


चोरी की इस कड़ियों को जोड़ने वाली मुख्य वारदात दो अप्रैल को सामने आई थी। हनुमान नगर निवासी संतोष ने थाना खेड़ी पुल में शिकायत दर्ज कराई थी कि 2 अप्रैल की तड़के करीब 4:30 बजे किसी चोर ने उनके घर में घुसकर एक मोबाइल फोन और 40 हजार रुपये की नगदी चोरी कर ली। उसी रात इन चोरों ने पीड़ित के पड़ोस में रहने वाले दो अन्य मकानों को भी निशाना बनाया और वहां से भी कीमती सामान उड़ा ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्राइम ब्रांच की टीम ने तकनीकी अनुसंधान और गुप्त सूचना के आधार पर जाल बिछाकर दोनों आरोपियों को नोएडा से दबोच लिया। पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि दोनों आरोपी आदतन अपराधी हैं और इनके खिलाफ पूर्व में भी विभिन्न थानों में चोरी के 25 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। पूछताछ में आरोपियों ने कबूला कि 2 अप्रैल की रात को भी उन्होंने अलग-अलग घरों में घुसकर कुल पांच मोबाइल फोन चोरी किए थे। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि आरोपियों से फरीदाबाद में सक्रिय चोरों के नेटवर्क और चोरी की 10 अन्य वारदातों के संबंध में और अधिक जानकारी जुटाने के लिए उन्हें अदालत से छह दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान आरोपियों से सामान और नकदी बरामद की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें