फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: नीलम आरओबी के पिलर, रेलिंग और फुटपाथ का होगा मरम्मत

Fri, 23 Jun 2023 06:14 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
नीलम आरओबी के पिलर, रेलिंग और फुटपाथ का होगा मरम्मत दो महीने बाद सड़क दुरुस्त करने का काम किया जाएगा संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


फरीदाबाद। नीलम रेलवे ओवर ब्रिज के सड़क मरम्मत का कार्य शुरू करने से पहले पिलर, रेलिंग और फुटपाथ को दुरुस्त किया जाएगा। इसे लेकर ठेकेदार के साथ तकनीकी विशेषज्ञों की टीम ने आरओबी निरीक्षण करने के बाद रिपोर्ट फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण को सौंपी है। अब पुलिस के विचार करने के बाद आरओबी पर काम होगा।

जिन भी लोगों को एनआईटी एक, दो , तीन, चार,पांच, बीके चौक, मेट्रो चौक, मुल्ला होटल, सैनिक कॉलोनी आदि जगहों पर जाना होता है तो वह नेशनल हाईवे के रास्ते अजरौंदा चौक से नीलम पुल होकर अपने गंतव्य तक पहुंचते हैं। आरओबी की हालत जर्जर होने की वजह से इसकी मरम्मत का कार्य शुरू करने की कवायद की जा रही है। इसको लेकर दो दिन पहले ठेकेदार व तकनीकी विशेषज्ञों की टीम ने निरीक्षण किया, जिसमें उन्होंने पाया कि पुल काफी व्यस्त होने की वजह से मानसून तक सड़क मरम्मत का काम शुरू नहीं किया जाएगा। सड़क निर्माण से पहले पुल के नीचे 22 पिलर, ऊपर रेलिंग व फुटपाथ की मरम्मत की जाएगी। इसमें दो से अधिक महीने लग जाएंगे। उसके बाद सड़क दुरुस्त करने का काम शुरू किया जाए। एफएमडीए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ए श्रीनिवास इस पर अंतिम निर्णय लेंगे। प्राधिकरण के मुख्य अभियंता रमेश बागड़ी के अनुसार पिलर की मरम्मत के दौरान ऊपर यातायात प्रभावित नहीं होगा। इतना ही नहीं पुल की रेलिंग व फुटपाथ की मरम्मत के दौरान भी यातायात प्रभावित नहीं होने दिया जाएगा। इस बारे में यातायात पुलिस से सलाह ली जाएगी। इसके बाद ही अंतिम निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें