फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: मोहना में फैले कूड़े के ढेर, दुर्गंध से बुरा हाल

विज्ञापन
विज्ञापन
सफाई नहीं होने के कारण बीमारियां फैलने का खतरा बढ़ा
विज्ञापन


संवाद न्यूज़ एजेंसी
छांयसा। गांव मोहना में जगह-जगह लगे कूड़े के ढेर से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हरिजन मोहल्ले से यमुना नदी की ओर जाने वाला रास्ता कूड़े के अंबार के कारण पूरी तरह बंद हो गया है। यहां वाहनों का आवागमन बंद होने से लोगों को दुर्गंध के बीच पैदल निकलना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से सफाई नहीं होने के कारण बीमारी फैलने का खतरा भी बढ़ गया है।
गांव के सरकारी स्कूल और सरकारी अस्पताल की दीवार के समीप भी कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। स्कूल में पढ़ने के लिए आने वाले विद्यार्थियों को भी इसी गंदगी और दुर्गंध के बीच से होकर गुजरना पड़ता है। कई स्थानों पर कूड़े के ढेर सड़क तक फैल गए हैं, जिससे रास्ते संकरे हो गए हैं और लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन




गांव में चारों तरफ गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। सफाई व्यवस्था बदहाल है।

- ललित मंगला

कई जगह कूड़े से सड़क दब गई है। दुर्गंध भरे रास्तों से निकलना पड़ रहा है।

- ओंकार कलश्रेष्ठ



गांव में गंदगी की जानकारी मिली है। जल्द अधिकारियों को निर्देश देकर कूड़े के ढेर हटवाए जाएंगे और भविष्य में दोबारा कूड़ा जमा न हो, इसकी व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।

- अंशु डागर, बीडीपीओ, बल्लभगढ़
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें