फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिकअप चोरी के आरोपी को किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। अपराध जांच शाखा सेक्टर-65 ने पिकअप चोरी का मामला सुलझा लिया है। दो मई को हुई इस चोरी में क्राइम ब्रांच ने पिकअप को उसी दिन आठ घंटे में ढूंढ लिया था, लेकिन आरोपी की गिरफ्तारी बुधवार को हुई। इसकी पहचान गांव घाटमिका निवासी आजाद के रूप में हुई।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, दो मई को चोरों ने सेक्टर-31 से एक टाटा 407 यानी पिकअप चोरी किया था। पिकअप चोरी की सूचना के बाद क्राइम ब्रांच सेक्टर-65 सक्रिय हो गई और पिकअप में जीपीएस के आधार पर लगातार उसका पीछा करती रही। क्राइम ब्रांच का पीछा करने की जानकारी जैसे ही चोरों को लगी। नूंह में पुन्हाना के पास तुरंत पिकअप से जीपीएस निकाल दिया। क्राइम ब्रांच वहां पहुंची तो जीपीएस टूटा मिला। इसके बाद भी क्राइम ब्रांच ने हिम्मत नहीं हारी। प्रभारी ब्रह्मप्रकाश ने आसपास के लोगों से जानकारी जुटाई और पिकअप का पीछा करती रही। क्राइम ब्रांच की टीम ने उसी दिन भरतपुर राजस्थान के गांव घाटमिका से पिकअप बरामद कर लिया था, लेकिन चोर भाग निकले थे। क्राइम ब्रांच की टीम चोरों की तलाश करती रही। अब गांव घाटमिका निवासी आजाद नाम के युवक को पिकअप चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी ने बताया है कि साथियों के साथ गोतस्करी करता है। उसके लिए उसे पिकअप की जरूरत थी। इसलिए उसने साथियों के साथ मिलकर सेक्टर-31 से पिकअप चोरी किया था। क्राइम ब्रांच का कहना है कि बाकी आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें