फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: विश्वविद्यालय में फोटोग्राफी पर कार्यशाला

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। जेसी बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के संचार एवं मीडिया तकनीकी विभाग ने ग्रीष्मकालीन इंटर्नशिप कार्यक्रम के तहत एक दिवसीय फोटोग्राफी कार्यशाला का आयोजन किया। इस कार्यशाला में उभरते हुए फोटोग्राफर और स्ट्रीट फोटोग्राफी के विशेषज्ञ सहायक प्रोफेसर प्रखर भार्गव ने छात्रों को फोटोग्राफी के विविध पहलुओं से परिचित कराया। प्रोफेसर भार्गव ने विद्यार्थियों को थ्री पॉइंट लाइटिंग, सिनेमाटोग्राफी, फोटो जर्नलिज्म, स्ट्रीट फोटोग्राफी और फोटो एडिटिंग की बारीकियां साझा की। उन्होंने समझाया कि एक अच्छी तस्वीर केवल कैमरे की तकनीक से नहीं बल्कि प्रकाश, फ्रेमिंग और एंगल की सही समझ से ली जाती है।
विज्ञापन


सीएमटी विभाग के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर पवन सिंह ने बताया कि यह कार्यशाला विभाग की चतुर्थ ग्रीष्मकालीन इंटर्नशिप का हिस्सा है, जो 12 जून से 11 जुलाई तक संचालित की जा रही है। इस इंटर्नशिप में बीएजेएमसी, एमजेएमसी और बीएससी विजुअल कम्युनिकेशन के छात्र शामिल हैं, जिन्हें मीडिया के विभिन्न क्षेत्रों में व्यावहारिक अनुभव प्रदान किया जा रहा है। इस मौके पर वरिष्ठ प्रशिक्षक दुष्यंत त्यागी, प्रोडक्शन सहायक पंकज सैनी और अंजू सिंह ने सहायक प्रोफेसर प्रखर भार्गव का आभार व्यक्त किया और छात्रों को प्रेरित किया कि वे अपने कौशल को व्यावहारिक रूप से निखारें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें