फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: ट्रक की टक्कर से ट्रैक्टर सवार किसान की मौत

Mon, 23 Jun 2025 12:39 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। सड़क हादसे में एक किसान की मौत हो गई। यह हादसा एलिवेटेड फ्लाईओवर पर उस वक्त हुआ जब तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से ट्रैक्टर-ट्राॅली को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ गया और वह रेलिंग से टकरा गया। मृतक किसान की पहचान मथुरा के बड़ोखर गांव निवासी सत्यबीर के रूप में हुई है। वह अपने भतीजे कमल सिंह के साथ ट्रैक्टर में पशुओं का चारा लेकर फरीदाबाद जा रहे थे। हादसा 22 जून की रात करीब ढाई बजे हुआ।
विज्ञापन


हादसे के समय ट्रैक्टर कमल सिंह चला रहा था और सत्यबीर बगल की सीट पर बैठे थे। घटना के बाद ट्रक चालक मौके से भाग गया। शहर थाना पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और ट्रक को जब्त कर लिया है। पोस्टगार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें