फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: सोशल मीडिया पर फायरिंग, बंदूकों का फोटो-वीडियो डाला, केस

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। सोशल मीडिया पर फायरिंग और बंदूकों का फोटो-वीडियो डालने पर पुलिस ने संज्ञान लेते हुए कार्रवाई की है। खेड़ीपुल थाना पुलिस ने दो अलग-अलग केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सेक्टर-30 पुलिस लाइन में तैनात ईएएसआई विरेन्द्र कुमार साइबर सेल में हैं और सोशल मीडिया पर नजर रखते हैं। उन्होंने 16 जनवरी को इंस्टाग्राम पर एक भड़काऊ पोस्ट देखी। इंस्टाग्राम आईडी संचालक ने फायरिंग करते हुए एक वीडियो पोस्ट किया था। उसमें वह पिस्टल और बंदूकों की प्रदर्शनी कर रहा है। दूसरे मामले में भी एक इंस्टाग्राम अकाउंट संचालक ने पिस्टल और बंदूक की प्रदर्शनी करते हुए एक वीडियो-फोटो पोस्ट किया। ईएएसआई विरेन्द्र कुमार के अनुसार, दोनों पोस्ट में अवैध हथियारों की प्रदर्शनी करना प्रतीत हो रहा था। लिहाजा मामले की जांच के बाद खेड़ीपुल थाने में वीडियो पोस्ट करने वालों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। फिलहाल सभी आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें