अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। मंगलवार को शहर में अधिकतम तापमान 25.1 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। दिन में तापमान इतना बढ़ा कि शहरवासियों ने अपनी जैकेट और स्वेटर उतार दिए। मौसम विभाग के अनुसार सात वर्ष बाद अधिकतम तापमान इतना पहुंचा है। इससे पूर्व वर्ष 2018 में अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस पहुंचा था।
पिछले दो दिनों से दिन में अचानक से तापमान बढ़ गया है। मंगलवार को सूरज की किरणें सुबह के समय तो सर्दी में राहत दे रही थी। दिन चढ़ते-चढ़ते तापमान में इजाफा होना लगा। दोपहर में अधिकतम तापमान 25.1 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। इस दौरान पार्कों में स्वेटर और जैकेट पहनकर धूप का आनंद ले रहे लोगों को पसीना आने लगा। परेशान होकर बच्चे और बुजुर्गों ने अपने स्वेटर और जैकेट से तौबा कर ली। मंगलवार को न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस रहा।