फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: गर्मी और उमस से लोग बेहाल, 25 जून तक राहत के आसार कम

विज्ञापन
बीके चौक के पास तेज़ धूप में अपने बच्चे के साथ जाती महिला फोटो संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जिले का अधिकतम तापमान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। शहर में लगातार बढ़ रही गर्मी और उमस ने लोगों का जनजीवन प्रभावित कर दिया है। शुक्रवार को जिले का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान बृहस्पतिवार की तुलना में दो डिग्री बढ़कर 27 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुसार 25 जून तक मौसम साफ रहने और तेज धूप व उमस का असर बने रहने की संभावना है। ऐसे में फिलहाल गर्मी से राहत मिलने के आसार कम हैं।
विज्ञापन


मौसम विभाग ने दोपहर बाद आंधी और बारिश की संभावना जताई थी, लेकिन शाम 6:30 बजे तक आसमान साफ रहा और तेज धूप का असर बना रहा। सुबह आठ बजे के बाद ही सूरज की तपिश तेज हो गई। दोपहर के समय सड़कों पर केवल जरूरी काम से निकलने वाले लोग ही दिखाई दिए। गर्मी और उमस के कारण लोगों को बार-बार प्यास लग रही है। शरीर से अधिक पसीना निकलने के चलते लोग ठंडे पेय पदार्थों का सहारा लेते नजर आए। शहर में बोतलबंद पानी, जूस और फलों की रेहड़ियों पर भीड़ देखी गई। कई स्थानों पर राहगीर धूप से बचने के लिए छांव तलाशते दिखाई दिए। हवा चलने के बावजूद उमस के कारण लोगों को राहत नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें