संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। 5 महीने से पानी की समस्या झेल रहे प्रेम नगर सेक्टर 4 के लोगों ने बृहस्पतिवार को सेक्टर-12 उपायुक्त कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर उपायुक्त की गैर हाजिरी में उनका कार्यभार संभाल रहे एडीसी आनंद शर्मा को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।
सेक्टर- 4 निवासी गोल्डी बरेजा ने बताया कि 5 महीने से प्रेम नगर, सेक्टर 7 और 8 के कुछ इलाकों में पानी की समस्या हो रही है। समस्या की शिकायत कई बार नगर निगम अधिकारियों व एफएमडीए के अधिकारियों को की जा चुकी है, लेकिन उसके बावजूद भी कोई समाधान नहीं किया गया। अतिरिक्त उपायुक्त व एफएमडीए के चीफ इंजीनियर विवेक बंसल ने अधिकारियों से बात कर आश्वासन दिया कि शुक्रवार की सुबह व शाम को दो टाइम दो-दो घंटे कम से कम पानी की सप्लाई प्रेम नगर झुग्गी क्षेत्र में दी जाएगी। इस अवसर पर अशोक राठौड़, बाबर, सुशील अमन, आजाद, रवि, उमेश, राधेश्याम, पिंकी, मीनू आदि मौजूद रहे।