फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: सीवर ओवरफ्लो से गंदे पानी के बीच आवाजाही को मजबूर लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


फरीदाबाद। पंजाब रोलिंग गली नंबर-4 में सीवर ओवरफ्लो होने से स्थानीय लोगों की परेशानी बढ़ गई है। सीवर का गंदा पानी गली में जमा हो गया है। लोगों को रोजाना इसी गंदे पानी के बीच से होकर आवाजाही करनी पड़ रही है। पानी जमा रहने से गली में बदबू और गंदगी का माहौल बना हुआ है।

लोगों ने बताया कि सीवर ओवरफ्लो होने के बाद पानी की निकासी नहीं हो पाती। गंदा पानी काफी समय तक गली में जमा रहता है। दोपहिया वाहन चालकों को भी गंदे पानी से होकर निकलना पड़ता है। गली में रहने वाले परिवारों का कहना है कि बदबू के कारण घरों के आसपास रहना भी मुश्किल हो रहा है। वहीं, दूसरी ओर संक्रमण का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय निवासी हरेंद्र ने बताया कि गली में सीवर का पानी फैलने से रोजमर्रा की आवाजाही प्रभावित हो रही है। कई बार जरूरी काम के लिए निकलते समय लोगों को गंदे पानी के बीच से होकर जाना पड़ता है। वहीं, निवासी सीमा ने बताया कि गली में गंदा पानी जमा रहने से बच्चों और बुजुर्गों को सबसे ज्यादा परेशानी होती है। फिसलन के कारण हादसे का डर बना रहता है। नगर निगम के अधीक्षण अभियंता ओमवीर ने बताया कि सीवर ओवरफ्लो की समस्या का जल्द से जल्द समाधान कराने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें