फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: पांच घंटे बिजली कटौती से जूझे लोग, पेयजल संकट भी रहा

विज्ञापन
विज्ञापन
अव्यवस्थाओं से जूझ रहे हैबिटेट सोसाइटी के 800 परिवार
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। गर्मियों की शुरुआत हुई नहीं कि ग्रेटर फरीदाबाद की सोसाइटियों में लंबे-लंबे बिजली कट लगने लगे हैं। सेक्टर-78 स्थित हैबिटेट सोसाइटी में लोग 5-6 घंटे के बिजली कटों से जूझ रहे हैं। आरोप है कि बिल्डर द्वारा बिजली सप्लाई की उचित व्यवस्था नहीं की गई है। पिछले साल भी गर्मियों में लोगों का बहुत बुरा हाल रहा।

निवासियों ने बताया कि हैबिटेट सोसाइटी में जरूरी सुविधाओं का अभाव है। यहां लगभग 1100 फ्लैट्स हैं, पिछले दो वर्षों से करीब 800 से ज्यादा सोसाइटी में परिवार रह रहे हैं। स्थानीय निवासी वर्तमान में बिजली और पानी जैसी समस्याओं से जूझ रहे हैं। इस संबंध में कई बार बिल्डर से शिकायत और विरोध प्रदर्शन भी किया जा चुका है। बृहस्पतिवार को 6 और शुक्रवार को 7 घंटे का बिजली कट लगा। इसके अलावा शनिवार को भी 5 घंटे बिजली आपूर्ति प्रभावित रही, जिससे पेयजल संकट भी उत्पन्न हो गया। लोगों के अनुसार यही हालात रहे तो गर्मियों में स्थिति खराब हो जाएगी। पिछले वर्ष सोसाइटी में 5-10 घंटे लोग बिजली कटौती से जूझते रहे। लोगों ने समस्या के समाधान की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन



आरोप 2022 में बनना था सब स्टेशन, नहीं हो पाया काम पूरा
सोसाइटी निवासियों ने बताया कि फरवरी 2022 में बिल्डर ने 33 केवीए सब स्टेशन बनाने की एवज में फ्लैट धारकों से पैसे भी लिए, लेकिन अभी तक काम पूरा नहीं हो सका है। इस सब स्टेशन से निवासियों को बिजली सप्लाई की जानी थी। बिल्डर समस्या के समाधान के नाम पर केवल आश्वासन दे रहा है। सोसाइटी में दिन और रात में लग रहे बिजली के कट लोगों को खूब सता रहे हैं। वहीं बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को भी परेशानी हो रही है। इस संबंध में हैबिटेट बिल्डर्स के स्टेट मैनेजर योगेश शर्मा ने बताया कि दो दिन पहले ही 33 केवीए का सब स्टेशन शुरू किया गया है। लोगों को बिजली कटौती से राहत मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें