फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: पानी की समस्या से परेशान लोगों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


फरीदाबाद। वार्ड नंबर चार सेक्टर- 52 डिस्पोजल के पास पानी की किल्लत व गंदे पानी की समस्या से परेशान होकर बुधवार दोपहर निवासियों ने सड़क पर प्रदर्शन किया। निवासियों का कहना है कि करीब 15 दिनों से ऐसी ही स्थिति है। निवासी बाहर टैंकरों से पानी भरवाने को मजबूर हैं।
निवासी सीमा ने बताया कि बताया कि कई बार इसको लेकर शिकायत की जा चुकी है, लेकिन समस्या का कोई समाधान नहीं हो रहा है। महिलाओं ने बताया कि घरों में सीवर का पानी सप्लाई हो रहा है। इससे कई तरह की बीमारी होने का खतरा बना हुआ है। पानी ग्रह कार्य करने के योग्य भी नहीं है। इसका इस्तेमाल करने से घरों में बच्चे बीमार हो रहे हैं। जब भी इस बारे में पार्षद से बात की जाती है, तो उनकी ओर से केवल आश्वासन दिया जाता है। डिस्पोजल पर सड़क पर जेसीबी से खुदाई की जा रही हैं, जहां पानी की पाइपलाइन डाली जा रही है।
विज्ञापन


अन्य महिला ने बताया कि उनके घर में कमाने के लिए कोई नहीं है। घर में छोटे बच्चे हैं, एक ड्रम भरवाने के लिए टैंकर को करीब 100 रुपये देने पड़ते हैं। प्रतिदिन 100 रुपये पानी के लिए खर्च करने से हमारी आर्थिक स्थिति पर भी असर पड़ रहा है। लोगों की मांग है कि उनकी समस्या का जल्द समाधान किया जाए।
विज्ञापन


वहीं, वार्ड नंबर पांच के पार्षद शीतल के पति जयवीर खटाना ने बताया कि वार्ड नंबर चार की कुछ पाइपलाइन वार्ड नंबर पांच में डाली जा रही है। इसको लेकर वे नगर निगम में बात कर चुके हैं। इसके कारण वार्ड नंबर चार के लोगों को समस्या हो रही है। वहीं, वार्ड नंबर चार की पार्षद संगीता के पति ज्ञानेंद्र ने मौके पर पहुंचकर लोगों से बातचीत की। फिलहाल जयवीर खटाना ने लोगों को आश्वासन दिया है कि वार्ड नंबर चार के लिए भी पाइपलाइन डाली जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें