फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैक्सीन की कमी से लोग हो रहे परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
बल्लभगढ़। मुजेसर उप स्वास्थ्य केंद्र और उप नागरिक अस्पताल स्थित टीकाकरण केंद्र पर वैक्सीन की कमी लगातार बनी हुई है। बुधवार को जहां उप नागरिक अस्पताल का टीकाकरण केंद्र बंद रहा, वहीं मुजेसर केंद्र पर काफी लोगों को बगैर वैक्सीन के लौटना पड़ा। लोगों का कहना हैं टीका लगवाने के लिए कई दिनों तक चक्कर लगाने पड़ रहे है। उसके बाद भी अब तक टीका नहीं लग पाया है।
विज्ञापन

उप नागरिक अस्पताल में महीने में चौथी बार वैक्सीन की कमी की वजह से टीकाकरण केंद्र बंद रहा। लोग एसएमओ कार्यालय से मिलने वाले टोकन के लिए सुबह सात बजे से पहुंचने शुरू हो गए। लेकिन, कार्यालय के बाहर पहले से ही टीकाकरण बंद होने का नोटिस लगाया हुआ था। जिसको देखकर लोग अस्पताल से मायूस होकर लौट रहे थे।
वहीं, मुजेंसर उपस्वास्थ्य केेंद्र पर भी वैक्सीन के लोग परेशान दिखाई दिए। केंद्र पर लोगों की लंबी लाइन लगी हुई थी, दोपहर तक कुछ लोगों को ही वैक्सीन लगी। इसके बाद अस्पताल की ओर से लोगों को वापस लौटा दिया गया। एमएमओ टीसी गिडवाल का कहना है कि वैक्सीन नहीं होने के चलते टीकाकरण बंद रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें