फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: इलाज की उम्मीद लेकर हार्ट सेंटर पहुंचे मरीज मायूस लौटे

विज्ञापन
विज्ञापन
सेंटर बंद होने के मामले में अस्पताल प्रबंधन और मुख्य चिकित्सा अधिकारी भी अनभिज्ञ नजर आए
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। बीके अस्पताल में पीपीपी मोड पर संचालित हार्ट सेंटर बंद होने के बाद बृहस्पतिवार को इलाज की उम्मीद लेकर पहुंचे करीब 15 मरीजों को मायूस होकर लौटना पड़ा। मरीजों को सेंटर बंद होने की जानकारी मौके पर पहुंचने के बाद मिली। हैरानी की बात यह है कि सेंटर बंद होने के मामले में अस्पताल प्रबंधन और मुख्य चिकित्सा अधिकारी भी अनभिज्ञ नजर आए। हार्ट सेंटर में रोजाना करीब 50 मरीज कार्डियक जांच और उपचार के लिए पहुंचते थे। सरकारी व्यवस्था में उपचार की उम्मीद लेकर आने वाले मरीजों को अब निजी अस्पतालों या गुरुग्राम के कार्डियक सेंटरों का रुख करना पड़ सकता है।


सेंटर इंचार्ज मंदीप ने बताया कि हार्ट सेंटर बंद करने के संबंध में 21 जुलाई को पत्र के माध्यम से जानकारी दे दी गई थी। इसके बावजूद बृहस्पतिवार को अस्पताल प्रबंधन और सीएमओ कार्यालय में इसकी स्पष्ट जानकारी नहीं होने से व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। मरीजों का कहना है कि यदि सेंटर बंद किया जाना था तो अस्पताल प्रशासन को पहले से इसकी जानकारी देकर वैकल्पिक व्यवस्था करनी चाहिए थी।
विज्ञापन


90 मरीजों की हुई एंजियोप्लास्टी


हार्ट सेंटर बंद होने के बाद सबसे बड़ी चिंता उन मरीजों को लेकर है, जिनकी हाल ही में यहां एंजियोप्लास्टी हुई है। जानकारी के अनुसार 20 मार्च से 31 जुलाई के बीच करीब 90 मरीजों की एंजियोप्लास्टी की गई थी। एंजियोप्लास्टी के बाद मरीजों को नियमित दवाओं के साथ समय-समय पर जांच और चिकित्सकीय सलाह की जरूरत होती है। सेंटर बंद होने से इन मरीजों के सामने अब फॉलोअप इलाज को लेकर चिंता पैदा हो गई है।
विज्ञापन


भुगतान के विवाद में फंसा सेंटर


पीपीपी मोड पर संचालित हार्ट सेंटर के सामने भुगतान को लेकर लंबे समय से गतिरोध बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार सेंटर के करीब सवा आठ करोड़ रुपये के पुराने भुगतान का मामला अटका हुआ है। इसके अलावा करीब 25 लाख रुपये का नया भुगतान भी लंबित बताया जा रहा है। भुगतान से जुड़ी इसी समस्या के कारण सेंटर का संचालन प्रभावित होने की बात सामने आ रही है। हार्ट सेंटर बंद होने के संबंध में जब सीएमओ डॉ. जयंत आहूजा से जानकारी लेने का प्रयास किया गया तो उन्होंने सेंटर बंद होने की जानकारी से मना कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें