फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: सामान्य रोग के मरीजों को रात के आठ बजे तक मिलेगा उपचार

विज्ञापन
विज्ञापन
इमरजेंसी में अब गंभीर मरीजों को मिलेगा बेहतर उपचार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। एनआईटी-तीन नंबर स्थित ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज व अस्पताल की इमरजेंसी में आने वाले गंभीर मरीजों को अब बेहतर सुविधा मिलेगी। इमरजेंसी में कई बार कुछ ऐसे मरीज भी उपचार के लिए पहुंचते हैं, जिनका उपचार ओपीडी में आसानी से डॉक्टर कर सकते हैं। उन मरीजों के लिए बृहस्पतिवार से दो जनरल ओपीडी के नाम से काउंटर को शुरू कर दिया है, जिसमें मरीजों का रात के आठ बजे तक उपचार किया जाएगा। इसको लेकर ओपीडी कार्ड बनाने के लिए महिला व पुरुष के लिए अलग से काउंटर बनाया गया है। इस सुविधा को लेकर अस्पताल परिसर में जगह-जगह नोटिस लगाकर मरीजों को जागरूक किया जा रहा है।

डीन डॉ. चव्हाण कालिदास दत्तात्रेय ने बताया कि गंभीर मरीज के अलावा सामान्य रोग से पीड़ित मरीज भी उपचार लेने के लिए इमरजेंसी में आते हैं। इस वजह से कई बार गंभीर मरीज को उपचार देने में देरी होती है। उसी समस्या को ध्यान में रखते हुए इमरजेंसी में सामान्य रोग से पीड़ित जैसे पेट दर्द, सिर दर्द, बुखार आदि के रोगों के मरीजों के लिए अलग से जनरल ओपीडी के नाम से रूम को बनाया गया है जहां पर मौजूद डॉक्टर उपचार देंगे। यह ओपीडी सुबह 8 बजे से लेकर रात के 8 बजे तक चलेगी। इस ओपीडी के शुरू होने से जहां एक और मरीजों को तुरंत उपचार मिलेगा। वहीं, दूसरी और इमरजेंसी में आने वाले गंभीर मरीजों का भी समय पर उपचार मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अलग से दो ओपीडी कार्ड काउंटर बनाए
डीन डॉ. चव्हाण कालिदास दत्तात्रेय ने बताया कि जनरल ओपीडी के मरीजों के लिए ओपीडी के गेट से एंट्री करते ही अलग से दो काउंटर को बनाए गए हैं, जिसमें एक महिला व एक पुरुष का होगा। यह काउंटर सुबह 8 बजे से लेकर रात के 8 बजे तक खुला रहेगा। कार्ड को बनवाने के बाद मरीज ग्राउंड फ्लोर पर बने बाल रोग विशेषज्ञ विभाग के कमरा नंबर 14 और 15 में जाकर उपचार ले सकते हैं। इस काउंटर पर आने वाले मरीज को तुरंत प्रभाव से उपचार दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें