फरीदाबाद। जिले के एनआईटी-4 स्थित केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर भवन (जीएसटी भवन) में बुधवार को हिंदी पखवाड़ा के अंतर्गत हिंदी संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में जीएसटी आयुक्त रियाज अहमद ने कार्यालय में हिंदी के उपयोग के सख्त निर्देश दिए। इसके साथ ही कार्यालय में होने वाले कार्यों में हिंदी के प्रयोग को और प्रभावी, पारदर्शी और जनोन्मुखी बनाया जाए इसपर भी उन्होंने अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि हिंदी के कार्यालयीन कार्यों में अधिक उपयोग लाने के लिए लगातार निरीक्षण भी किए जाएंगे, जिससे इसका उपयोग बढ़ाया जा सके। इसके अलावा संगोष्ठी में जिले के सहायक आयुक्त, अधीक्षक और तकनीकी विभाग समेत लगभग सभी विभागों के अधिकारियों से हिंदी को प्रभावी बनाने की राय मांगी गई। इसमें सभी अधिकारियों ने एक पत्र पर अपने विचार लिखकर सबके सामने प्रस्तुत किए। संवाद