फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: बीके अस्पताल के आपातकालीन विभाग में अव्यवस्था से मरीज और तीमारदार परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


फरीदाबाद। बीके अस्पताल के आपातकालीन विभाग में मरीजों और तीमारदारों को अव्यवस्थाओं का सामना करना पड़ रहा है। विभाग में जगह-जगह गंदगी दिखाई दे रही है और कर्मचारियों की ओर से नियमित सफाई नहीं किए जाने की शिकायत मरीजों के परिजनों ने की है। इसके अलावा नर्सिंग स्टाफ के कार्य से भी तीमारदार नाखुश नजर आए।

उनका आरोप है कि आपात स्थिति में मरीज को तत्काल चिकित्सा सहायता की जरूरत होती है, लेकिन कई बार आवाज लगाने के बाद नर्स मरीज को देखने पहुंचती हैं। मरीजों के परिजनों का कहना है कि कई बार उन्हें खुद ही मरीज को ग्लूकोस लगाना पड़ता है। ग्लूकोस स्टैंड पर पहले से ही कई मरीजों की बोतलें लटकी रहती हैं। ऐसे में नए मरीजों को ग्लूकोस लगाने के लिए स्टैंड पर जगह तक नहीं मिल पाती। महिला मरीजों को शौचालय तक ले जाने के लिए भी कई बार कोई कर्मचारी उपलब्ध नहीं होता। परिजनों को स्वयं मरीज को ले जाना पड़ता है। मरीजों के परिजनों ने अस्पताल प्रशासन से आपातकालीन विभाग में नियमित सफाई कराने, पर्याप्त नर्सिंग स्टाफ की उपलब्धता सुनिश्चित करने और मरीजों को समय पर उपचार व जरूरी सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन




-
मरीजों के परिजनों से बातचीत


मरीज को ग्लूकोस लगाने के लिए कई बार नर्स का इंतजार करना पड़ता है। काफी देर होने पर मजबूरी में हमें खुद ही ग्लूकोस लगाना पड़ता है।- पुनीत




महिला मरीज को शौचालय ले जाने के लिए कर्मचारी नहीं मिलता। कई बार मजबूरन मरीज के भाई व अन्य लोग उसे शौच के लिए ले जाते हैं। - रामबीर




ग्लूकोस स्टैंड पर पहले से ही कई बोतलें लटकी रहती हैं। नए मरीज की बोतल लगाने के लिए जगह नहीं मिलती। साथ ही विभाग में सफाई व्यवस्था भी ठीक नहीं है। - ललित कुमार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें