फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डायलिसिस के लिए आए मरीज की संदिग्ध हालत में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। बीके सिविल अस्पताल में डायलिसिस करा रहे एक मरीज की शुक्रवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने मामले में डॉक्टरों की लापरवाही बता अस्पताल में हंगामा कर दिया। पुलिस ने शव को अस्पताल के शवगृह में शव रखा दिया है, जहां शनिवार को उसका पोस्टमार्टम किया जाएगा।
विज्ञापन

पर्वतीया कालोनी निवासी कुमकुम ने बताया कि वह अपने पति संतोष को डायलिसिस कराने बीके सिविल अस्पताल में लेकर आई थी। शाम 4 बजे उनकी डायलिसिस हो चुकी थी कि अचानक उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। थोड़ी ही देर में उनकी मौत हो गई। उन्होंने इस बारे में सेंटर के स्टाफ से मौत का कारण पूछा, मगर उन्हें कुछ नहीं बताया गया। कुमकुम ने आरोप लगाया कि उनके पति के सिर, नाक और कान से खून रिस रहा था। अस्पताल की लापरवाही से उनके पति की मौत हुई है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. कृष्ण कुमार ने बताया कि अस्पताल प्रबंधन की कहीं कोई लापरवाही नहीं है। मृतक व्यक्ति की मौत के कारणों का पता लगाने के लिए उसके शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें